फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   MP Election 2023: Congress candidate Shukla said - Vijayvargiya's hospitality is over, now he will send him ho

MP Election 2023: कांग्रेस प्रत्याशी शुक्ला बोले- विजयवर्गीय की मेहमाननवाजी हो गई, अब घर भेज देंगे

Wed, 25 Oct 2023 07:31 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Wed, 25 Oct 2023 07:31 PM IST
सार

नशे के मुद्दे पर इंदौर-1 से कांग्रेस प्रत्याशी संजय शुक्ला बोले कि दो नंबर विधानसभा क्षेत्र में सबसे ज्यादा नशा बिकता है। उस बारे में कोई बात नहीं करता। शिवराज सरकार ने भूमाफिया के प्रति नर्म रवैया अपनाया, जबकि कमल नाथ ने कई भूमाफिया के घरों पर बुलडोजर चलवा दिए थे। 

विज्ञापन
MP Election 2023: Congress candidate Shukla said - Vijayvargiya's hospitality is over, now he will send him ho
नामांकन जमा करने पहुंचे संजय शुक्ला। - फोटो : amar ujala digital

विस्तार

इंदौर की एक नंबर विधानसभा सीट के कांग्रेस उम्मीदवार संजय शुक्ला ने बुधवार को अपना नामांकन दाखिल किया। उन्होंने मुहूर्त देखकर पर्चा भरा। उनके साथ कांग्रेस के स्थानीय नेता भी आए थे। इस दौरान पत्रकारों से चर्चा करते हुए शुक्ला ने कहा कि भाजपा प्रत्याशी कैलाश विजयवर्गीय की हमारे विधानसभा क्षेत्र में बहुत मेहमाननवाजी हो गई। अब उन्हें घर भेज देंगे। फिर उन्होंने कहा कि विजयवर्गीय पहले बंगाल गए थे तो बोलते थे कि मैं टाइगर हूं। अब खुद को घोड़ा बता रहे हैं। हेलीकॉप्टर वाले नेता को अब सड़क पर आना पड़ रहा है।

विज्ञापन

विजयवर्गीय द्वारा नशे का मुद्दा उठाने के सवाल पर शुक्ला बोले कि दो नंबर विधानसभा क्षेत्र में सबसे ज्यादा नशा बिकता है। उस बारे में कोई बात नहीं करता। शिवराज सरकार ने भूमाफिया के प्रति नर्म रवैया अपनाया, जबकि कमलनाथ ने डेढ़ साल के कार्यकाल में इंदौर में कई भूमाफिया के घरों पर बुलडोजर चलवा दिए थे। हम परिवार की तरह चुनाव लड़ रहे हैं, जबकि विजयवर्गीय ने गुंडों की फौज लगा रखी है। नामांकन के दौरान शुक्ला के साथ सुरजीत सिंंह चढ्डा, गोलू अग्निहोत्री व अन्य कांग्रेस नेता मौजूद थे।

विज्ञापन

सिलावट के पास है 13 साल पुरानी कार
सांवेर के भाजपा प्रत्याशी तुलसी सिलावट ने भी नामांकन फार्म दाखिल कर दिया है। उसमे उन्होंने संपत्ति का ब्यौरा भी दिया है। सिलावट के पास 13 साल पुरानी कार है। जिसकी कीमत पौने दो लाख रुपये है। सिलावट के पास 2.62 लाख रुपये के जेवर हैं, जबकि पत्नी के पास 15.86 लाख का सोना है। सिलावट के बैंक खाते में तीन साल में पैसा दोगुना हो गया। वर्ष 2020 में उनके खाते में 39.88 लाख रुपये थे, जो अब बढ़कर 91.91 लाख रुपये हो गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed