Mp Board Result: 12वीं में प्रदेश में तीसरे स्थान पर आईं फाल्गुनी, कच्चे मकान में रहता है परिवार
माध्यमिक शिक्षा मंडल ने बुधवार दोपहर 10वीं और 12वीं का परिणाम जारी किया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
फाल्गुनी पवार के परिवार की आर्थिक स्थिति काफी कमजोर है। परिवार में पत्नी,बुजुर्ग मां व तीन बच्चों सहित छह लोग हैं। परिवार सालों से कुलकर्णी भट्टा (अब कुलकर्णी नगर) में सालों से कच्चे मकान में रहता है। कच्चे मकान पर टिन की छत होने से बारिश में काफी पानी टपकता है। तेज आंधी में टिन की चद्दरें उड़ने लगती है। इस पर पत्थरों से दबाकर रखा है। उसके पिता लक्ष्मण पवार (44) एक कंपनी में ऑफिस बॉय है। उनका वेतन 14 हजार रु. है। इस बार बेटी की 12वीं की परीक्षा व पढाई के लिए 24 हजार रु. नहीं थे। इसके लिए उन्होंने ऑफिस से मदद ली।
उनका कहना है कि बेटी आईएएस बनना चाहती है, उसके लिए वे संघर्ष करेंगे और कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। पत्नी अंजू टिफिन सेंटर चलाती है लेकिन वह कभी चलता कभी नहीं। फाल्गुनी शुरू से ही काफी होनहार है। उसने 10वीं बोर्ड में 86% और 11वीं में 89% नंबर हासिल किए थे। उसकी प्रतिभा की स्कूल की टीचर, रिश्तेदार और परिचित सभी सराहना करते हैं। ऐसे में सरकार ही मदद करे तो बच्चों का बेहतर भविष्य बन सकता है।
