{"_id":"6320782e4f576e52db3bded8","slug":"mp-accident-news-indore-bound-bus-falls-in-a-river-in-khargone-district-latest-news-updates","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP Accident News: इंदौर जा रही बस सनावद-धनगांव के बीच नदी में गिरी, दो की मौत, 20 से ज्यादा घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP Accident News: इंदौर जा रही बस सनावद-धनगांव के बीच नदी में गिरी, दो की मौत, 20 से ज्यादा घायल
Tue, 13 Sep 2022 06:21 PM IST
रवींद्र भजनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
Published by: रवींद्र भजनी
Updated Tue, 13 Sep 2022 06:21 PM IST
सार
मध्यप्रदेश के खंडवा से इंदौर जा रही एक बस खरगोन जिले में सनावद-धनगांव के बीच नदी में जा गिरी। इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई और 20 से ज्यादा घायल हैं।
विज्ञापन
खंडवा से इंदौर के लिए निकली बस नदी में गिर गई।
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
मध्यप्रदेश के ज्यादातर जिलों में मंगलवार को तेज बारिश हो रही है। इस बीच खरगोन जिले में एक बड़े सड़क हादसे की सूचना मिल रही है। खंडवा से इंदौर जा रही एक यात्री बस सनावद-धनगांव के बीच एक नदी में जा गिरी। इसमें दो यात्री की मौत हो गई और 20 से अधिक घायल बताए जा रहे हैं।
हादसा मंगलवार शाम को इंदौर-इच्छापुर हाईवे पर हुआ। सनावद-धनगांव के बीच नदी में बस गिर गई। सूचना मिलते ही तत्काल पुलिस एवं अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे। 20 से ज्यादा यात्रियों को चोटें आई हैं। उन्हें एंबुलेंस के जरिये अस्पताल भिजवा दिया गया है। खंडवा एसपी विवेक सिंह ने बताया कि हादसे में दो यात्री की मौत की पुष्टि की गई है। इससे पहले धार जिले के खलघाट में नर्मदा नदी में बस गिरने से उसमें सवार सभी 13 यात्री मारे गए थे।

इंदौर जा रही बस सनावद-धनगांव के बीच नदी में गिरी, एक की मौत, 20 से ज्यादा घायल #MPAccidentNews #MadhyaPradesh #MPNews https://t.co/GiWuJg2Z7J pic.twitter.com/R3ekYFp7eG
विज्ञापन विज्ञापन— Amar Ujala (@AmarUjalaNews) September 13, 2022