फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Model road is ready in Indore without announcement, cycle track will be built, park will also be there

MP News: इंदौर में बगैर घोषणा तैयार हो गई मॉडल रोड, साइकिल ट्रैक बनेगा, पार्क भी रहेंगे

Fri, 23 Dec 2022 05:32 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Fri, 23 Dec 2022 05:32 PM IST
सार

इंदौर विकास प्राधिकरण ने 12 साल पहले बापट चौराहा से निरंजनपुर को जोड़ने के लिए यह सड़क बनाई थी। सड़क के पास से गुजर रहे नाले के कारण सड़क की चौड़ाई एक समान नहीं थी। नाले के पास रिटेनिंग वॉल बनाने के बाद अब सड़क की चौड़ाई बढ़ने की गुंजाइश बन गई है। 

विज्ञापन
Model road is ready in Indore without announcement, cycle track will be built, park will also be there
इस तरह सड़क के आसपास बनेंगे पार्क - फोटो : amar ujala digital

विस्तार

वैसे तो इंदौर में अभी तक एक ही मॉडल रोड बनी है लेकिन प्रवासी सम्मेलन के लिए बगैर घोषणा के ही नगर निगम एक सड़क को मॉडल रोड की तर्ज पर तैयार कर रहा है। यह सड़क प्रवासी सम्मेलन को आयोजन स्थल से जोड़ती है।

विज्ञापन


बापट चौराहे से ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर तक तैयार हो रही यह सड़क सिर्फ ट्रैफिक ही आसान नहीं करेगी, बल्कि देखने में भी आकर्षित होगी। इस सड़क पर नगर निगम दो करोड़ रुपये से अधिक खर्च कर रहा है। फुटपाथ, ग्रीन बेल्ट के अलावा सड़क पर आकर्षक लाइटिंग, विशेष पेंट और सोलर ऊर्जा से जगमगाने वाली लाइट्स नजर आएंगी। भविष्य में सड़क की चौड़ाई भी समान होगी। 
विज्ञापन


इंदौर विकास प्राधिकरण ने 12 साल पहले बापट चौराहे से निरंजनपुर को जोड़ने के लिए यह सड़क बनाई थी। तब सड़क के पास से गुजर रहे नाले के कारण सड़क की चौड़ाई एक समान नहीं थी। अब नगर निगम में नाले के पास रिटेनिंग वॉल बना दी गई है। इससे अब सड़क की चौड़ाई बनने की गुंजाइश बढ़ गई है। ज्यादातर बड़े आयोजन इसी क्षेत्र में होते हैं। इसे देखते हुए इंदौर नगर निगम सम्मेलन के बाद इस सड़क को छह लेन बनाएगा, क्योकि रिटेनिंग वॉल की वजह से नगर निगम को काफी जगह मिल रही है। इसमें चौड़े फुटपाथ, साइकिल ट्रैक भी बनेंगे। छोटे पार्क भी बनाए जा सकेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


रायपुर से मंगाए विशेष पोल
जनकार्य समिति प्रभारी राजेंद्र राठौर ने बताया कि बापट चौराहे से कन्वेंशन सेंटर तक की सड़क का निर्माण लगभग पूरा हो चुका है। उसका सौंदर्यीकरण किया जा रहा है। रायपुर से मंगाए गए 170 पोल इस सड़क पर लग रहे हैं। विशेष प्रकार का पेंट इन पोल्स पर किया जा रहा है, जो पांच साल खराब नहीं होगा। सड़क के फुटपाथ के आसपास ग्रीन बेल्ट पर सुंदर नजर आने वाले पौधों के अलावा सोलर लाइट, लेजर लाइट लगाई जा रही है। इस सड़क पर सौर ऊर्जा से रोशनी बिखेरने वाली लाइटिंग भी लगाई जा रही है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed