फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   MLA Sanjay Shukla raised questions in the assembly on the arrangement of Mahakal's darshan by taking money

Indore: पैसे लेकर महाकाल दर्शन की व्यवस्था पर विधायक संजय शुक्ला ने उठाया विधानसभा में सवाल

Wed, 12 Jul 2023 06:28 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Wed, 12 Jul 2023 06:28 PM IST
सार

विधायक संजय शुक्ला ने कहा कि महाकाल लोक के निर्माण की मंजूरी कांग्रेस सरकार ने दी थी। हमारी सरकार नहीं गिरती तो गुणवत्तापूर्ण काम महाकाल लोक में होता, लेकिन भाजपा सरकार ने घटिया निर्माण किया। 

विज्ञापन
MLA Sanjay Shukla raised questions in the assembly on the arrangement of Mahakal's darshan by taking money
File photo - फोटो : SOCIAL MEDIA

विस्तार

महाकाल मेें पैैसे लेकर वीआईपी दर्शन की व्यवस्था का लगातार विरोध हो रहा है। इंदौर केे कांग्रेस विधायक संजय शुक्ला ने भी वीआईपी दर्शन व्यवस्था के नाम पर हो रही वसूली पर विधानसभा में सवाल उठाया। उन्होंने पूछा कि भस्म आरती, गर्भगृह में जल चढ़ानेे और प्रोटोकाल के नाम पर किसके आदेश पर पैसा लिया जा रहा है। उनकेे लिखित सवाल का जवाब नहीं आया, हालांकि विधानसभा सत्र भी स्थगित हो गया।

विज्ञापन

विधायक संजय शुक्ला ने विधानसभा में लगाए गए लिखित प्रश्न में पूछा कि जो भक्त बगैर पैसे के दर्शन करना चाहते है। उन्हें मंदिर प्रशासन परेशान करता है। दो से तीन घंटे में दर्शन होते है। हर आठ-दस दिन में दर्शन व्यवस्था बदल दी जाती है।

विज्ञापन


आम दर्शकों को जिस हाॅल में खड़ा रखा जाता है। वहां न तो पीने के पानी की व्यवस्था है और न पंखे ठीक से चलते हैै। महिला-पुरुष सब एक ही लाइन में खड़े रहते है। आम दर्शकों के लिए पर्याप्त इंतजाम नहीं है,जबकि वीआईपी दर्शकों को प्रोटोकाल अधिकारी आवभगत कर मंदिर के भीतर तक छोड़कर अाते हैै।मंदिर में दर्शन की समान व्यवस्था होना चाहिए। महाकाल लोक बनने के बाद दर्शन व्यवस्था सुधरने के बजाए और बिगड़ गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

बैटरी कार भी वृद्धों के बजाए वीआईपी के लिए

विधायक संजय शुक्ला ने अमर उजाला से चर्चा के दौरान कहा कि महाकाल लोक के निर्माण की मंजूरी कांग्रेस सरकार ने दी थी। हमारी सरकार नहीं गिरती तो गुणवत्तापूर्ण काम महाकाल लोक में होता, लेकिन भाजपा सरकार ने घटिया निर्माण किया। हवा में छह मूर्तियां उड़ गई। महाकाल लोक में बैटरी वाली कार की व्यवस्था वरिष्ठ नागरिकों के लिए है, लेकिन उसका ज्यादातर इस्तेमाल वीआईपी करते हैै।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed