फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Metro dividers and potholes are the reason for the accidents, patchwork done after the death of the girl

Indore: मेट्रो के डिवाइडर और गड्ढे बन रहे हादसों की वजह, युवती की मौत के बाद किया पेचवर्क

Mon, 24 Jul 2023 04:59 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Mon, 24 Jul 2023 04:59 PM IST
सार

सुखलिया ग्राम चौराहे पर रविवार को जिस गड्ढे के कारण युवती गिरी और ट्रक के नीचे आई।  उसे शाम को नगर निगम की टीम ने चुपके से भर दिया। फुटपाथ और सड़क के बीच की गेप में सीमेंट क्रांक्रिट कर दिया गया। 

विज्ञापन
Metro dividers and potholes are the reason for the accidents, patchwork done after the death of the girl
जिस गड्ढे की युवती की मौत हुई, उस पर पेचर्वक हो गया। - फोटो : amar ujala digital

विस्तार

गांधीनगर से विजय नगर तक चल रहे मेट्रो प्रोजेक्ट के डायवर्शन में लापरवाही बरती जा रही है। निर्माण के लिए सीमेंट के डिवाइडर लगाकर ठेकेदारों ने सड़क की चौड़ाई कम कर दी और निगम मेट्रो का निर्माण के हवाला देकर सड़कों के गड्ढे भी नहीं भर रहा। लोग हादसों में अपनी जान गंवा रहे है। रविवार को सुखलिया ग्राम चौराहे पर पीएचडी स्काॅलर की जिस जगह सड़क हादसे में मौत हुई। वहां भी सड़क का गड्ढा और दरार हादसे की वजह बनी।

विज्ञापन

युवती अश्लेषा होलकर का दोपहिया वाहन दरार में फंसा और वह गिर गई। फिर उसे ट्रक रौंदता हुआ चला गया। आश्चर्य की बात है कि इस डायवर्शन रुट पर ट्रैफिक विभाग ने दिन मेें भी ट्रक व अन्य भारी वाहनों को आवाजाही की छूट दे रखी है। इस मार्ग पर सालभर में यह चौथा हादसा है,लेकिन फिर भी भूल नहीं सुधारी जा रही है। चार माह पहले एक सायकिलिस्ट भी इसी चौराहे पर हादसे का शिकार होकर घायल हो चुका है।

विज्ञापन

हादसे के बाद चुपके से भर दिया गड्ढा

सुखलिया ग्राम चौराहे पर रविवार को जिस गड्ढे के कारण युवती गिरी और ट्रक के नीचे आई। उसे शाम को नगर निगम की टीम ने चुपके से भर दिया। फुटपाथ और सड़क के बीच की गेप में सीमेंट क्रांक्रिट कर दिया गया। नगर निगम के अधीक्षण यंत्री महेश शर्मा ने कहा कि सड़क पर मेट्रो का काम चल रहा है। मेट्रो कार्पोरेशन को सड़क का रखरखाव करना चाहिए। हमने जोनल अधिकारी को भी वहां पेचवर्क के लिए कहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सर्विस रोड पर चौपाटी, मेन रोड़ पर हादसे

गांधी नगर से रेडिसन होटल चौराहा तक मेट्रो प्रोेजेक्ट का काम दो साल तक और चलेगा, लेकिन इस व्यस्त मार्ग पर ट्रैफिक डायवर्शन पर कोई काम नहीं हुआ।मेघदूत चौराहा से बापट चौराहा तक 60 फीट की सर्विस रोड पर चौपाटी सज रही है। वहां वाहन नहीं चल सकते। दूसरी तरफ के सर्विस मार्ग पर वाहन पार्क हो रहे है। मध्य हिस्से की सड़क पर मेट्रो का काम होने के कारण शेड लगे है और संकरे हिस्से मेें दोपहिया, कार, स्कूल बस, ट्रक चल रहे है। दोपहिया अक्सर ट्रक की चपेट में आ रहे है।

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed