फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   meghdoot chal chopati garden crime case

Indore: मुफ्त में खाना नहीं दिया तो दुकान संचालक पर डाला खौलता हुआ तेल, हालत गंभीर

Wed, 02 Aug 2023 10:41 PM IST
अर्जुन रिछारिया न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Wed, 02 Aug 2023 10:41 PM IST
सार

- खानपान के लिए लोकप्रिय इंदौर की मेघदूत चौपाटी पर हुई घटना, कई इलाकों में वसूली करते हैं आरोपी
 

विज्ञापन
meghdoot chal chopati garden crime case
मेघदूत चौपाटी पर दुकान संचालक पर डाला गर्म तेल। - फोटो : अमर उजाला, इंदौर

विस्तार

स्वच्छता और खानपान के लिए मशहूर इंदौर में अपराध का ग्राफ भी दिनों दिन बढ़ता ही जा रहा है। इंदौर में खानपान के लिए मशहूर मेघदूत चाट चौपाटी meghdoot chal chopati garden पर बदमाशों ने एक दुकान संचालक पर खौलता हुआ तेल डाल दिया। दुकानदारों ने बताया कि यह बदमाश वसूली का काम करते हैं और इनमें पुलिस का कोई खौफ नहीं है। घटना मंगलवार रात की है। हमला करने के बाद बदमाश मौके से फरार हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेस से ठेला संचालक को एमवाय भेजा। यहां उसका आईसीयू में उपचार चल रहा है।
विज्ञापन


मुफ्त में खाना मांगा और फिर मारपीट करने लगे 
विजय नगर पुलिस के अनुसार मंगलवार रात को मेघदूत गार्डन यह घटना हुई। यहां मुकेश पुत्र राकेश जैन खाने की दुकान संचालित करते हैं। पुलिस के मुताबिक मुकेश ने बताया कि रात में ऋषभ जोशी, नमन ठाकुर, राहुल बारीक यहां पर आए। उन्होंने मुफ्त में खाना और रुपए मांगे। मुकेश ने मुफ्त में खाना देने से मना किया तो बदमाशों ने अपशब्द कहे और मारपीट शुरू कर दी। इस बीच एक बदमाश ने मुकेश पर खौलता हुआ तेल डाल दिया। इससे मुकेश गंभीर रूप से जल गया।
विज्ञापन


कई इलाकों में करते हैं अवैध वसूली
पुलिस के मुताबिक सभी बदमाशों के आपराधिक रिकार्ड है। मुकेश ने अपने बयान में जिनके भी नाम लिए हैं उन सभी की तलाश की जा रही है। फिलहाल दो आरोपियों को हिरासत में लिया गया है। बाकी की तलाश की जा रही है। यह सभी बदमाश शहर के कई क्षेत्रों में अवैध वसूली करते हैं। पहले भी इनके खिलाफ परदेशीपुरा, एमआईजी, विजयनगर और हीरानगर इलाके में लोगों को धमकाकर अवैध वसूली और मारपीट करने के मामले सामने आए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed