फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   MBA student murder case: Student died from a deep stab wound, not strangulation

इंदौर एमबीए छात्रा मर्डर केस : गला घोंटने से नहीं हुई मौत, चाकू के गहरे वार के बाद हुई, रिपोर्ट में खुलासा

Thu, 26 Feb 2026 06:42 PM IST
Abhishek Chendke न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: Abhishek Chendke Updated Thu, 26 Feb 2026 06:42 PM IST
सार

एमबीए छात्रा की हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपी पीयूष के खिलाफ शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से यह खुलासा हुआ है कि आरोपी ने  हत्या के बाद भी छात्रा के शव के साथ अमानवीय कृत्य किए। 

विज्ञापन
MBA student murder case: Student died from a deep stab wound, not strangulation
इंदौर एमबीए छात्रा हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इंदौर के द्वारकापुरी क्षेत्र में एमबीए छात्रा की हत्या करने वाले आरोपी पीयूष को युवती की पोस्टमार्टम रिपोर्ट भी कड़ी सजा दिलाने में मददगार साबित होगी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की वजह गला दबाने से नहीं, बल्कि चाकू के वार के बाद शरीर से ज्यादा खून बह जाने से हुई थी।

विज्ञापन


गला घोंटने के बाद छात्रा बेहोश हो गई थी, लेकिन पीयूष को लगा कि वह जिंदा है। इस कारण उसने चाकू से भी उसके शरीर पर वार किया। आरोपी ने हत्या से पहले और बाद में छात्रा के साथ दुष्कर्म भी किया। पुलिस उसका डीएनए सैंपल भी लेगी, ताकि केस पुख्ता हो सके। पुलिस इस मामले में जल्दी चालान पेश करने की तैयारी कर रही है। इसके लिए अहम सबूत जुटाए गए हैं। पुलिस ने चाकू, रस्सी, आरोपी और छात्रा के मोबाइल फोन व हत्या के बाद आरोपी के लिखित कबूलनामे वाली चिट्ठी बरामद कर ली है।
विज्ञापन

ये भी पढ़ें:छाती पर चढ़कर घोंटा गला, शव से बनाए संबंध; एमबीए छात्रा हत्याकांड की अब तक की पूरी दास्तां

विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी को पुलिस ने रिमांड के बाद कोर्ट में पेश किया था। अब वह जेल की सलाखों के पीछे है। आरोपी के व्यवहार पर जेल में भी नजर रखी जा रही है, क्योंकि वह खुद को भी नुकसान पहुंचा सकता है। हत्या के बाद जब वह मुंबई भागा था तो रेल के सामने कटकर जान देने का फैसला लिया था, लेकिन वैसा नहीं कर पाया था। गिरफ्तारी के बाद भी कई बार वह छात्रा को याद कर रोता था, हालांकि जब मीडिया ने उससे हत्या की वजह पूछी तो उसके चेहरे पर पछतावा नहीं दिखा। वह बोल रहा था, जो हो गया, सो हो गया, अब जानकर क्या करोगे। वक्त आने पर सब पता चल जाएगा।

आपको बता दें कि इंदौर में एमबीए छात्रा की दूसरों से चैटिंग की बात को लेकर हत्या कर दी गई थी। इसके बाद वह छात्रा के शव को खुद के रूम पर छोड़कर भाग गया था। यह घटना 9 फरवरी की है। तीन दिन बाद पुलिस ने आरोपी के रूम से छात्रा की लाश बरामद की थी। आरोपी ने छात्रा के शव के साथ गलत हरकत की थी और आपत्तिजनक वीडियो कॉलेज के वॉट्सऐप ग्रुप पर भी डाले थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed