फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Major Accidents in Indore: Biker Dragged 15 Feet by Dumper, City Bus Catches Fire, and Vehicles Vandalized

Indore News: डंपर ने बाइक सवार को 15 फीट तक घसीटा, बस में लगी आग और गाड़ियों में तोड़फोड़

Mon, 20 Jan 2025 01:05 PM IST
अर्जुन रिछारिया अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Mon, 20 Jan 2025 01:05 PM IST
सार

Indore News: इंदौर में तीन बड़ी घटनाओं ने शहर को हिला दिया। विजयनगर में डंपर ने बाइक सवार को 15 फीट तक घसीटा, चंदन नगर में सिटी बस में आग लगी और एमआईजी इलाके में गाड़ियों में तोड़फोड़ की गई।  
 

विज्ञापन
Major Accidents in Indore: Biker Dragged 15 Feet by Dumper, City Bus Catches Fire, and Vehicles Vandalized
हादसे में बाइक पूरी तरह से टूट गई। - फोटो : अमर उजाला, इंदौर

विस्तार

इंदौर के विजयनगर चौराहे पर सोमवार सुबह एक दिल दहला देने वाला हादसा हुआ। एक तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी और करीब 15 फीट तक घसीटता चला गया। मौके पर मौजूद लोगों ने डंपर को रोकने की कोशिश की, लेकिन ड्राइवर गाड़ी छोड़कर फरार हो गया। सड़क पर घायल पड़े बाइक सवार को तत्काल एक निजी अस्पताल ले जाया गया। घायल के सिर, हाथ और पैरों में गंभीर चोटें आई हैं। विजयनगर पुलिस के मुताबिक, हादसा रेडिसन चौराहे पर हुआ। बाइक (नंबर MP09XH2256) का चालक सड़क पार कर रहा था, तभी तेज गति से आते डंपर (नंबर RJ09GE7176) ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर के बाद डंपर चालक ने गाड़ी नहीं रोकी और बाइक को कुचलते हुए आगे बढ़ गया। घायल को तुरंत राहगीरों ने अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने डंपर को जब्त कर लिया है और ड्राइवर की तलाश जारी है।  
विज्ञापन


बस डिपो में लगी आग
इंदौर के चंदन नगर इलाके में सिटी बस के डिपो में रात के समय अचानक आग लग गई। जब तक फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया गया, तब तक बस पूरी तरह जल चुकी थी। फायर ब्रिगेड ने करीब एक टैंक पानी डालकर आग को बुझाया। आग लगने का कारण फिलहाल स्पष्ट नहीं है। जानकारी के मुताबिक, यह बस महू से पीथमपुर के बीच चलती थी। पुलिस ने बताया कि डिपो के सीसीटीवी फुटेज सोमवार को चेक किए जाएंगे ताकि आग लगने के कारण का पता लगाया जा सके।  
विज्ञापन


गाड़ियों में हुई तोड़फोड़
एमआईजी इलाके में गाड़ियों में तोड़फोड़ का मामला सामने आया। अनुराग नगर में शादी के एक कार्यक्रम के दौरान खाली प्लॉट में खड़ी तीन गाड़ियों के कांच तोड़ दिए गए। जब स्थानीय लोगों को जानकारी मिली, तो उन्होंने एक आरोपी को पकड़ लिया, जो नशे की हालत में था। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया और उससे पूछताछ कर रही है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी का नाम अनुराग उर्फ दादू है, जो नशे का आदी है। उसने अपने दो साथियों के साथ मिलकर गाड़ियों के कांच तोड़े।  
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed