फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   maheshwari samaj parichay sammelan matrimonial

माहेश्वरी समाज परिचय सम्मेलनः सकारात्मक सोच ही परिचय सम्मेलन को सार्थक बना सकती है- विजय राठी

Sat, 30 Sep 2023 10:05 PM IST
अर्जुन रिछारिया न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Sat, 30 Sep 2023 10:05 PM IST
सार

तीन दिवसीय माहेश्वरी समाज के परिचय सम्मेलन का हुआ शुभारंभ, सेवा को मिला सम्मान, परिचय से परिणय स्मारिका का हुआ विमोचन, रविवार को सैकड़ों युवक-युवती तलाशेंगे हमसफर
 

विज्ञापन
maheshwari samaj parichay sammelan matrimonial
माहेश्वरी समाज के कार्यक्रम में मुख्य अतिथि। - फोटो : अमर उजाला, इंदौर

विस्तार

सकारात्मक सोच ही परिचय सम्मेलन को सार्थक बना सकती है। आज सभी की सोच बदल गई है तो हमें भी अपनी सोच में बदलाव लाकर अब अभिभावक की तरह नहीं बल्कि एक दोस्त की तरह अपने युवक-युवतियों से उनके उज्जवल भविष्य के लिए बात करनी चाहिए। उक्त विचार गुमाश्ता नगर स्थित दस्तूर गार्डन में आयोजित माहेश्वरी समाज के तीन दिवसीय परिचय सम्मेलन के शुभारंभ अवसर पर अ.भा माहेश्वरी महासभा के उपसभापति एवं मुख्य अतिथि विजय राठी ने सभी समाज बंधुओं को संबोधित करते हुए व्यक्त किए। उन्होंने अपने उद्बोधन में आगे कहा कि विवाह के मामले में बढ़ती उम्र निश्चित ही चिंता का विषय है। सामाजिक मान्यताओं को प्राथमिकता देते हुए रिश्तों को कायम करना हमारी हमारी भी जिम्मेदारी है। वहीं विशेष अतिथि लखनलाल नागोरी ने अपने उद्बोधन में कहा कि विवाह के पश्चात लड़की के परिजनों द्वारा किया जाने वाला हस्तक्षेप आजकल परिवार में कलह व विघटन का कारण बनता जा रहा है। वहीं मोबाइल फोन ने इसे बढ़ाने में आग में घी का काम किया है। इससे बचना चाहिए। वहीं संस्थापक अध्यक्ष रविन्द्र राठी ने कहा कि आज के परिवेश को ध्यान में रखते हुए जहां तक हो सके समाज में ही संबंध करने का प्रयास करना चाहिए।
विज्ञापन


महेश सामाजिक एवं पारमार्थिक संस्था संस्थापक अध्यक्ष डॉ. रविन्द्र राठी, अध्यक्ष गोपाल एस मानधन्या एवं प्रचार प्रमुख अजय सारड़ा ने बताया कि तीन दिवसीय परिचय सम्मेलन की शुरुआत मुख्य अतिथियों ने भगवान महेश की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्जवलन व माल्यार्पण के साथ की। वहीं इसके पश्चात मुख्य अतिथियों का स्वागत संस्था के पदाधिकारियों द्वारा किया गया। समारोह की अध्यक्षता उद्योगपति एवं समाजसेवी राम अवतार जाजू ने की एवं अतिथि कमलेश गगरानी एवं विनोद राठी ने भी अपना उद्बोधन दिया। परिचय सम्मेलन के शुभारंभ अवसर पर माहेश्वरी समाज अध्यक्ष रामस्वरूप धूत, अजय सोड़ानी, मदन मूंदडा, प्रदीप राठी, जयकिशन डागा, पुरूषोत्तम मानधन्या, युगलकिशोर राठी, मुरलीधर मानधन्या, एनडी माहेश्वरी, गोपालदास राठी (अतवास), राधेश्याम मानधन्या, सुनील मालू, सत्यनारायण मंत्री, दिनेश चितलांग्या, सुरेश मंडोवरा, प्रकाश अजमेरा, शैलेष होलानी, गोविंद बियाणी, राधेश्याम काबरा,  सहित हजारों की संख्या में समाज बंधु उपस्थित थे। परिचय सम्मेलन के प्रथम दिन कार्यक्रम का संचालन मुरलीधर मानधन्या ने किया एवं आभार अजय सारड़ा ने माना।
विज्ञापन


सेवा को मिला सम्मान
प्रचार प्रमुख अजय सारड़ा ने बताया कि तीन दिवसीय परिचय सम्मेलन के शुभारंभ अवसर पर वरिष्ठ समाजसेवी रमेशचंद्र जमनादेवी दाढ़, नन्दलाल सोमानी एवं शांतिबाई राठी का शाल-श्रीफल एवं मेमोटों देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिचय से परिणय स्मारिका का विमोचन
श्री महेश सामाजिक एवं पारमार्थिक संस्था संस्थापक अध्यक्ष डॉ. रविन्द्र राठी ने बताया कि शुभारंभ अवसर पर मुख्य अतिथियों द्वारा परिचय से परिणय स्मारिका का विमोचन भी मुख्य अतिथियों द्वारा किया गया। बहुरंगी इस स्मारिका में माहेश्वरी समाज के युवक-युवतियों की फोटोमय जानकारी उपलब्ध कराई गई है जिससे सभी समाज बंधुओं ने भी खूब सराहा।


रविवार और सोमावार को भी जारी रहेगा परिचय सम्मेलन
प्रचार प्रमुख अजय सारड़ा ने बताया कि तीन दिवसीय परिचय सम्मेलन के दूसरे दिन रविवार एक अक्टूबर को परिचय सम्मेलन का शुभारंभ किया जाएगा। जिसमें इंदौर सहित अन्य राज्यों के युवक-युवती मंच से अपने जीवन साथी के प्रति अपनी जिज्ञासाएं बताएंगे। रविवार को परिचय सम्मेलन सुबह 10 बजे से शुरू होगा। वहीं सोमवार दो अक्टूबर को परिचय सम्मेलन का समापन सम्मान समारोह के साथ होगा। जिसमें सभी संस्था के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं का सम्मान किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed