फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   madhya pradesh former cm kamal nath targeted bjp over congress bharat jodo yatra

Politics: कमलनाथ बोले- पीएम मोदी दिन में 3 बार सूट बदलते हैं, टीशर्ट-जूतों की बात कर ध्यान भटका रही बीजेपी

Tue, 13 Sep 2022 09:56 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अरविंद कुमार Updated Tue, 13 Sep 2022 09:56 PM IST
सार

कांग्रेस की 'भारत जोड़ो यात्रा' को लेकर मध्यप्रदेश के पूर्व सीएम कमलनाथ ने कहा, इसकी सफलता से बीजेपी परेशान है। इसलिए राहुल गांधी की टी-शर्ट और जूते की बात करके असल मुद्दों से ध्यान भटका रही है।

विज्ञापन
madhya pradesh former cm kamal nath targeted bjp over congress bharat jodo yatra
पूर्व सीएम कमलनाथ - फोटो : Social Media

विस्तार

मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ मंगलवार को इंदौर पहुंचे। यहां उन्होंने कांग्रेस विधायक संजय शुक्ला के निवास पर पहुंचकर उनके दिवंगत पिता विष्णु प्रसाद शुक्ला के निधन पर शोक व्यक्त किया। वहीं इसके पहले इंदौर के देवी अहिल्याबाई होलकर विमानतल पर मीडिया से बातचीत कर उन्होंने बीजेपी पर जमकर निशाना साधा। कमलनाथ ने बीजेपी पर बड़ा हमला करते हुए सबसे पहले मध्यप्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान पर सवाल उठाए।

विज्ञापन


वहीं, कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा को लेकर कमलनाथ ने बीजेपी पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा की सफलता से बीजेपी परेशान है। इसलिए बीजेपी उनकी टी-शर्ट और जूते की बात करके असल मुद्दों से देश का ध्यान भटका रही है। उन्होंने कहा, पीएम मोदी भी 10 लाख का सूट पहनते हैं और ये भी जगजाहिर है कि दिन में तीन बार सूट बदलते हैं। भारतीय जनता पार्टी निक्कर को अपने आप से क्यों जोड़ लेती है, यह समझ से परे है।
विज्ञापन


पूर्व सीएम ने प्रदेश के बीजेपी प्रवक्ता रह चुके उमेश शर्मा के निधन पर दुख जताया और कहा, उमेश शर्मा बीजेपी के निष्ठावान कार्यकर्ता थे। मैं उनके आकस्मिक निधन पर श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। उमेश शर्मा असाधारण कार्यकर्ता थे, लेकिन दुख इस बात का है कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान उनके निधन के वक्त इंदौर में ही थे और निधन की सूचना के बाद भी वे कार्यक्रम में लगे रहे और तालियां बजती रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, पूर्व सीएम ने कहा कि सीएम शिवराज को एहसास नहीं हुआ कि उस वक्त ही कार्यक्रम स्थगित कर श्रद्धांजलि देनी चाहिये थी। उन्होंने कहा कि इससे साबित होता है कि भारतीय जनता पार्टी की अंत में सोच क्या है। पूर्व सीएम ने कहा, हम सभी अलग-अलग विचारधाराओं के हो सकते हैं। लेकिन आखिर में हम सभी समाज का हिस्सा हैं।


इसके अलावा उन्होंने मध्यप्रदेश में आज से शुरू हो रहे विधानसभा सत्र में मौजूद नहीं रहने का कारण बताया और शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती की समाधि के कार्यक्रम में भाग लेने की बात कहते हुए कहा, विधानसभा में कांग्रेस के और भी सदस्य रहेंगे मेरी आवश्यकता नहीं है। इंदौर में मंगलवार को पूर्व सीएम कमलनाथ ने जिस तरह से बीजेपी पर निशाना साधा, उसके बाद अब प्रदेश में सभी को इंतजार है कि बीजेपी पूर्व सीएम पर किस तरह से पलटवार करती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed