फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Madhya Pradesh All India Council of Mayors first meeting in Indore Hindi News

MP News: इंदौर में मेयर्स की बैठक, CM यादव बोले- नगरीय निकाय आत्मनिर्भर बनेंगे तो कल्याणकारी काम ज्यादा होंगे

Mon, 17 Feb 2025 02:56 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: उदित दीक्षित Updated Mon, 17 Feb 2025 02:56 PM IST
सार

मध्यप्रदेश इकाई की ऑल इंडिया काउंसिल ऑफ मेयर्स की बैठक सीएम मोहन यादव वर्चुअली रूप से शामिल हुए। उन्होंने कहा कि कल्याणकारी योजनाओं को लागू करने में नगरीय निकायों ने अच्छी भूमिका निभाई है। 

विज्ञापन
Madhya Pradesh All India Council of Mayors first meeting in Indore Hindi News
इंदौर में बैठक का आयोजन। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ऑल इंडिया काउंसिल ऑफ मेयर्स की मध्यप्रदेश इकाई की पहली बैठक इंदौर में आयोजित की गई। बैठक में 16 नगरीय निकायों के 13 मेयर शामिल हुए। वहीं, मुख्यमंत्री मोहन यादव वर्चुअली तरीके से जुड़े। 

विज्ञापन


इस दौरान उन्होंने कहा कि इंदौर ने सफाई में सात बार सरताज बनकर पूरे देश में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। इंदौर नगर निगम ने बॉन्ड के जरिए जलूद में सोलर प्लांट की योजना से आत्मनिर्भर बनने की मिसाल पेश की है। प्रदेश के दूसरे नगरीय निकाय यदि आत्मनिर्भर बनेंगे तो कल्याणकारी काम ज्यादा कर सकेंगे। सीएम यादव ने कहा कि कल्याणकारी योजनाओं को लागू करने में नगरीय निकायों ने अच्छी भूमिका निभाई। बैठक में जो भी योग्य प्रस्ताव तैयार होंगे, उसे सरकार लागू करने की कोशिश करेंगे।
विज्ञापन


तो जनता 25 साल तक याद करती है 
नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि मध्य प्रदेश में नगरीय निकायों को सबसे ज्यादा अधिकार है। निकायों के मेयर थोड़ा सा साहस दिखाए, पारदर्शिता से काम करे टैक्स लगाकर आत्मनिर्भर बने। उन्होंने कहा कि हमें शिकायतें काफी मिली है। हम जांच नहीं कराते, यदि जांच करने लगे तो कई लोग कठघरे में आ जाएंगे। उन्होंने कहा कि मेयर का कार्यकाल एक जंपिंग पीरियड की तरह होता है। यदि, पांच साल के काम अच्छे से काम किए तो जनता 25 साल तक याद करती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


हम सरकार के समक्ष रखेंगे
मेयर पुष्यमित्र भार्गव ने कहा कि मध्य प्रदेश के महापौरों का यह पहला सम्मेलन है। बैठक में जनप्रतिनिधियों के अधिकार, आय के स्त्रोत बढ़ाने जैसे कई विषयों पर जो भी सहमति बनेगी, उसे हम सरकार के समक्ष रखेंगे।

विजन के साथ काम करें
सांसद शंकर लालवानी ने कहा कि शहरों के विकास में नगरीय निकायों की महत्वपूर्ण भूमिका रहती है। निकायों के सामने चुनौतियां भी बढ़ रही है। तेजी से शहरीकरण हो रहा है। जनसंख्या का दबाव बढ़ने लगा है। उसके हिसाब से सुविधाएं जुटाना आसान नहीं होता है। ऐसे में जनप्रतिनिधि विजन के साथ काम करें।


मेयर के पास पावर की कमी 
पूर्व मंत्री उमाशंकर गुप्ता ने कहा कि ज्यादातर सरकारी योजनाओं को जमीन पर लाने की एजेंसी नगर निगम होते हैं। इसमें कठिनाइयां भी आती हैं। मेयरों के पास प्रशासनिक पावर की कमी है। जिस पर मंथन होना चाहिए। बैठक में विधायक रमेश मेंदोला, मधु वर्मा, गोलू शुक्ला भी मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed