Love Jihad Indore: इंदौर में फिर लव जिहाद, नाम है मोइन, लेकिन मोनू बनकर लड़की से कर ली थी दोस्ती
इंदौर में लव जिहाद के मामले लगातार सामने आ रहे है। हिन्दू संगठन के पदाधिकारियों ने शहर के एक माॅल से अल्पसंख्यक समुदाय के युवक को पकड़ा, जो नाम बदल कर युवती को घुमाने लाया था।
विस्तार
खुद का नाम और धर्म छुपाकर एक हिंदू युवती से दोस्ती करने वाले अल्पसंख्यक वर्ग के युवक को इंदौर में हिंदू संगठन के लोगों ने पकड़ा और पुलिस के सुपर्द कर दिया। वह शहर के एक शाॅपिंग माॅल में युवती के साथ घुमने आया था। संगठन के लोगों ने उस पर निगरानी रखी। वह शहर के बीच में टीआइ माल में युवती के साथ घूम रहा था। संगठन के लोग उस पर नजर रखे हुए थे। लव जिहाद के तीन दिन में यह चौथा मामला सामने आया है। संगठन के लोगों ने उससे पूछा तो गलत नाम बताया। वह अपना आईडी भी बताने के लिए तैयार नहीं था।
युवक का नाम मोइन है और वह माणिकबाग में रहता है। संगठन के पदाधिकारी तन्नू शर्मा ने जब उसे माॅल में पकड़ा तो उसने खुद का नाम मोनू वर्मा बताया। जब उससे सख्ती की गई तो उसने बताया कि उसका नाम मोइन है, लेकिन युवती को खुद का नाम मोनू बताकर दोस्ती कर ली थी और उसे घुमाने ले जाता था। युवती से तीन साल से उसकी दोस्ती हैै। युवक को हिन्दू संगठन के पदाधिकारियों ने तुकोगंज पुलिस के हवाले कर दिया। युवती ने बताया कि युवक उसके घर के पास ही रहता है, लेेकिन कभी उसने असली नाम नहीं बताया।
हिन्दू संगठन के पदाधिकारियों ने माॅल के सुरक्षाकर्मियों से कहा कि वे माॅल में आने जाने वाले युवक-युवतियों का पहचान पत्र भी चेंक करे। शहर में लगातार लव जिहाद के मामले सामने आ रहे है। इससे पहले हीरा नगर, राजेंद्र नगर और संयोगितागंज मेें लव जिहाद के मामले में पुलिस ने केस दर्ज किया है।
