फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   love indore crime case students murder shot fire

Indore News: एकतरफा प्यार में लड़की के दोस्त को गोली मारकर की आत्महत्या, लड़की भी गंभीर

Thu, 04 Apr 2024 01:04 PM IST
अर्जुन रिछारिया न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Thu, 04 Apr 2024 01:04 PM IST
सार

इंदौर के भंवरकुआं में स्वामी नारायण मंदिर कैम्पस में गुरुवार दोपहर एक छात्र ने एक लड़की और उसके साथी युवक को गोली मार दी।

विज्ञापन
love indore crime case students murder shot fire
पुलिस ने आरोपी को अस्पताल में भर्ती करवाया है - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इंदौर के भंवरकुआं में स्वामी नारायण मंदिर कैम्पस में गुरुवार दोपहर एक छात्र ने एक लड़की और उसके साथी युवक को गोली मार दी। एकतरफा प्यार में उसने यह घटना की। लड़की और उसके दोस्त को गोली मारने के बाद फिर कुछ दूर गया और खुद को भी गोली मार ली। बताया जा रहा है कि फायर करने वाले लड़के और लड़की के दोस्त ने अस्पताल में दम तोड़ दिया है। लड़की ऐप्पल अस्पताल में गंभीर हाल में भर्ती है।

विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक घटना स्वामी नारायण मंदिर कैम्पस की है। लड़की और उसका दोस्त दर्शन करने आए थे। एक अन्य लड़का पहले से मौजूद था जो लड़की से एकतरफा प्यार करता था। दोनों को साथ देखकर लड़की और उसके दोस्त को गोली मार दी। फिर यहां से सामने भाग गया। वह घबराते हुए अरिहंत कॉलेज कैम्पस में पहुंचा और सिक्योरिटी गार्ड से पानी मांगा। उसे लगा कि दो लोगों को गोली मारने के बाद खुद भी नहीं बच पाएगा। इसी कारण से उसी पिस्टल से खुद को भी गोली मारकर खत्म कर लिया। पुलिस ने कहा है कि स्टूडेंट और युवक की मौत की प्रारंभिक सूचना आई है। अभी जानकारी जुटाई जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed