फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   loksabha election tourism holidays trip planning indore to goa shimla manali kerala

Loksabha Election: वोटिंग पर दो दिन की छुट्टी, लोग जा रहे गोवा-शिमला, प्रशासन को वोटिंग बढ़ाने की चिंता

Sat, 20 Apr 2024 09:30 AM IST
अर्जुन रिछारिया न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Sat, 20 Apr 2024 09:30 AM IST
सार

13 मई सोमवार को इंदौर में मतदान है और रविवार-सोमवार का अवकाश एक साथ मिलने से लोग ट्रिप प्लान कर रहे हैं। 
 

विज्ञापन
loksabha election tourism holidays trip planning indore to goa shimla manali kerala
इन दिनों इंदौर से गोवा और अन्य जगह बढ़ रहा पर्यटन। - फोटो : अमर उजाला, इंदौर

विस्तार

इंदौर में लोकसभा चुनाव के लिए मतदान का समय नजदीक आ गया है और दोनों ही पार्टियां प्रचार के लिए अपनी पूरी ताकत झोंक रही हैं। दूसरी तरफ प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे बढ़ चढ़कर मतदान में भाग लें। इन सबके बीच मई का महीना होने और छुट्टियां लगने की वजह से लोग बड़ी संख्या में पर्यटन के लिए  बाहर भी जा रहे हैं। इंदौर में लोकसभा चुनाव के लिए 13 मई सोमवार को मतदान होना है। सोमवार और रविवार की छुट्टी साथ पड़ने से इन दिनों के आसपास इंदौर से आने जाने वाली ट्रेनों में वेटिंग चल रही है। गोवा, शिमला और अन्य पर्यटन स्थलों पर जाने के लिए लोग प्लान बना रहे हैं। 
विज्ञापन


दोगुने रेट पर मिल रहे टिकट
इन दिनों में गोवा-शिमला-धर्मशाला और केरल जाने के लिए खासी वेटिंग चल रही है। मई और जून के महीने में इन सभी पर्यटक स्थलों पर खासी भीड़ रहती है। यहां के टिकट भी लगभग दोगुने रेट पर मिल रहे हैं लेकिन फिर भी लोग बड़ी संख्या में बुकिंग करवा रहे हैं। गोवा की फ्लाइट का आम दिनों में टिकट पांच से छह हजार के बीच मिलता है जो इन दिनों दस हजार रुपए तक मिल रहा है। 
विज्ञापन


पहले से भी करवा रखी थी बुकिंग
ट्रैवल एजेंट सचिन शर्मा बताते हैं कि वोटिंग के पहले बड़ी संख्या में लोग पर्यटन के लिए जा रहे हैं। स्कूलों की छुट्टी होने की वजह से भी यह आंकड़ा अधिक बढ़ा है। लोगों को दो दिन की छुट्टी एक साथ मिली है इसलिए वह यह मौका छोड़ना नहीं चाहते हैं। सचिन का कहना है कि बहुत से लोगों ने चुनाव की घोषणा के पहले ही इन दिनों में घूमने के लिए बुकिंग करवा ली थी। अंतिम समय में कुछ पर्यटक स्थलों पर बुकिंग बहुत महंगी हो गई है लेकिन बहुत से लोग अभी भी बुकिंग करवा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रशासन कर रहा बैठकें
इंदौर जिला प्रशासन लगातार रहवासी संघों के साथ बैठकें कर रहा है। रैलियां निकाली जा रही हैं औऱ घर-घर दस्तक देकर लोगों से वोटिंग के लिए अपील की जा रही है। इंदौर कलेक्टर आशीष सिंह ने वोटिंग प्रतिशत बढ़ाने के लिए लगातार जागरूकता कार्यक्रमों का शेड्यूल तैयार करवाया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed