फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Liquor shop opened near the hospital, minister Usha Thakur reached among the residents, said - should not be o

Indore:अस्पताल के पास खुली शराब दुकान दुकान, मंत्री उषा ठाकुर पहुंची रहवासियों के बीच, कहा-नहीं खुलना चाहिए

Mon, 01 May 2023 05:38 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Mon, 01 May 2023 05:38 PM IST
सार

धरने पर बैठी महिलाओं के बीच संस्कृति सुश्री उषा ठाकुर भी पहुंची। उससे महिलाअेां ने कहा कि शराब दुकान से हमारा काॅलोनी मेें रहना मुश्किल हो जाएगा। शराब दुकान के पास ही अस्पताल और बच्चों के स्कूल का बस स्टाफ है।अपने बच्चों को हम स्कूल नहीं भेज पाएंगे।

विज्ञापन
Liquor shop opened near the hospital, minister Usha Thakur reached among the residents, said - should not be o
रहवासियों के बीच मंत्री उषा ठाकुर। - फोटो : amar ujala digital

विस्तार

इंदौर की स्कीम-71 में रहवासी क्षेत्र और एक अस्पताल के समीप शराब दुकान खुल गई है। जिसका रहवासी विरोध कर रहे है। उन्होंने धरना देकर शराब दुकान हटाने की मांग की। रहवासियों के बीच पर्यटन मंत्री उषा ठाकुर भी पहुंची और उन्होंने कहा कि वे रहवासियों के साथ है। रहवासी क्षेत्र में शराब दुकान नहीं खुलना चाहिए।

विज्ञापन

स्कीम नंबर 71 सेक्टर डी के मुख्य सर्विस रोड पर देशी व विदेशी शराब की दुकान खुलने पर क्षेत्र के रहवासियों ने कड़ा विरोध किया। रहवासियों का कहना है कि शराबी शराब पीकर क्षेत्र में हंगामा करते है और आहते बंद होने के कारण कई बार सड़क किनारे और ग्रीन बेल्ट में बैठकर शराब पीते है। इससे नाराज रहवासियों ने शराब दुकान के सामने धरना दिया।

विज्ञापन

धरने पर बैठी महिलाओं के बीच संस्कृति सुश्री उषा ठाकुर भी पहुंची। उनसे महिलाएं बोलीं कि शराब दुकान से हमारा काॅलोनी मेें रहना मुश्किल हो जाएगा। शराब दुकान के पास ही अस्पताल और बच्चों के स्कूल का बस स्टाफ है।अपने बच्चों को हम स्कूल नहीं भेज पाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन


मंत्री ने कहा कि वे रहवासियों के साथ है और शराब दुकान हटवाने के लिए अफसरों को कहेंगी। आंदोलन समिति के अध्यक्ष बाबू सिंह चौहान ने बताया कि टाउन एंड कंट्री प्लानिंग के अनुसार यह आवासीय भूखंड है। यहां शराब दुकान खुलाना इंदौर विकास प्राधिकरण की लीज शर्तों का उल्लघंन भी है। कांग्रेस के पार्षद रफीक खान ने भी रहवासियों के विरोध का समर्थन किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed