फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: Electricity Company Lineman Dies Under Suspicious Circumstances at Female Friend's Flat, Probe On

इंदौर: पारिवारिक विवाद के बाद महिला मित्र से मिलने पहुंचा लाइनमैन, संदिग्ध हालात में मौत, पुलिस खंगाल रही राज

Tue, 27 Oct 2026 11:38 AM IST
इंदौर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: इंदौर ब्यूरो Updated Tue, 27 Oct 2026 11:38 AM IST
सार

बिजली कंपनी के लाइनमैन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। बताया जा रहा है कि पारिवारिक विवाद के बाद वह कमल रेजिडेंसी स्थित अपनी महिला मित्र के फ्लैट पर पहुंचा था, जहां कुछ समय बाद उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन
Indore: Electricity Company Lineman Dies Under Suspicious Circumstances at Female Friend's Flat, Probe On
गांधी नगर थाना, इंदौर

विस्तार

शहर के गांधी नगर थाना क्षेत्र में मध्य प्रदेश पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी में पदस्थ लाइनमैन निर्मल राजपूत की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। बताया जा रहा है कि पारिवारिक विवाद के बाद वह घर से निकलकर कमल रेजिडेंसी स्थित अपनी महिला मित्र के पास पहुंचा था। वहां कुछ ही समय बाद उसकी मौत हो गई। महिला मित्र ने ही पुलिस को घटना की सूचना दी। मौके पर पहुंची गांधी नगर थाना पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया है।

विज्ञापन


पारिवारिक विवाद के बाद घर से निकला था
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार निर्मल राजपूत का अपनी पत्नी के साथ विवाद चल रहा था। इसी के चलते वह घर से निकलकर गांधी नगर थाना क्षेत्र स्थित कमल रेजिडेंसी पहुंचा था, जहां उसकी महिला मित्र रहती है। बताया जा रहा है कि वहां पहुंचने के कुछ समय बाद उसकी मौत हो गई। हालांकि उसकी तबीयत कब और किन परिस्थितियों में बिगड़ी इस संबंध में फिलहाल स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: एमपी: ग्वालियर में दिवाली से पहले खतरनाक रसायन का अवैध भंडारण पकड़ा, दो गोदाम संचालकों पर केस दर्ज
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला मित्र ने पुलिस को दी सूचना
घटना के बाद महिला मित्र ने गांधी नगर थाना पुलिस को इसकी जानकारी दी। सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव को अपने कब्जे में लिया। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट से स्पष्ट होगा मौत का कारण
पुलिस निर्मल राजपूत की मौत के कारणों का पता लगाने के लिए मामले के विभिन्न पहलुओं की जांच कर रही है। मृतक के पारिवारिक विवाद और घटनास्थल से जुड़े तथ्यों की भी पड़ताल की जा रही है। फिलहाल मौत की वजह स्पष्ट नहीं है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed