{"_id":"660436262c608247e70c0de2","slug":"leopard-cub-dies-due-to-collision-with-car-indore-news-2024-03-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Indore News: गाड़ी की टक्कर से तेंदुए के बच्चे की मौत, ब्लास्ट से डरकर सड़क पर आने की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Indore News: गाड़ी की टक्कर से तेंदुए के बच्चे की मौत, ब्लास्ट से डरकर सड़क पर आने की आशंका
Thu, 28 Mar 2024 07:30 AM IST
अर्जुन रिछारिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
Published by: अर्जुन रिछारिया
Updated Thu, 28 Mar 2024 07:30 AM IST
सार
इंदौर इच्छापुर हाईवे की वजह से क्षेत्र में लगातार ब्लास्ट किए जा रहे हैं। इससे डरकर जंगली जानवर हाईवे की तरफ आ रहे हैं।
विज्ञापन
सड़क पर हादसे का शिकार हुआ तेंदुआ।
- फोटो : अमर उजाला, इंदौर
विस्तार
इंदौर के सिमरोल थाना क्षेत्र में गाड़ी की टक्कर से एक तेंदुए के बच्चे की मौत हो गई। घटना इंदौर-इच्छापुर हाईवे की है। यहां पर मंगलवार रात यह घटना हुई। मामले की जानकारी मिलते ही सिमरोल पुलिस मौके पर पहुंची और वन विभाग को पूरे मामले से अवगत करवाया।
सिमरोल थाना प्रभारी अमित कुमार ने बताया कि इंदौर इच्छापुर हाईवे पर बाबा चौपाटी के पास यह घटना हुई। किसी वाहन ने तेंदुए के बच्चे को टक्कर मार दी। मौके पर ही तेंदुए की मौत हो गई। सड़क से गुजर रहे लोगों ने उसे साइड में किया। इसके बाद वन विभाग की टीम को सूचना दी गई।
पहले भी नजर आ चुके हैं तेंदुए
सिमरोल में पहले भी तेंदुए नजर आ चुके हैं। यहां पर वन्य जीवों का लगातार मूवमेंट रहता है। इसके पहले भी आईआईटी सिमरोल में तेंदुए का मूवमेंट नजर आ चुका है। बताया जा रहा है कि आसपास के क्षेत्र में हाईवे के निर्माण की वजह से ब्लास्ट किए जा रहे हैं। ब्लास्ट के डर से भी जंगली जानवर लगातार हाईवे की तरफ आ रहे हैं। इसी वजह से तेंदुए का बच्चा भी यहां आया और हादसे का शिकार हो गया।