फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Legal and defence counsil system in indore

Indore News: इंदौर में लीगल एड डिफेंस काउंसिल सिस्टम को मंजूरी, दर्जनभर पदों पर की जाएगी वकीलों की नियुक्ति

Tue, 09 May 2023 07:06 PM IST
अर्जुन रिछारिया न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Tue, 09 May 2023 07:06 PM IST
सार

इन पदों पर 27 मई तक इंदौर कार्यालय में आवेदन करना है, इससे व्यवस्था में बड़े स्तर पर सुधार आएगा

विज्ञापन
Legal and defence counsil system in indore
इंदौर - फोटो : अमर उजाला, इंदौर

विस्तार

विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली द्वारा विधिक सहायता के पात्र हितग्राहियों को विधिक सहायता उपलब्ध कराए जाने के लिए लीगल एड डिफेंस काउंसिल सिस्टम लागू करने की स्वीकृति दी गई है। इस सिस्टम के अंतर्गत इंदौर का चयन किया गया है। जिले में लीगल एड डिफेंस काउंसिल सिस्टम के क्रियान्वयन के लिए राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर द्वारा 12 पदों की स्वीकृति दी गई है। इन पदों पर अधिवक्ताओं से 27 मई तक जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कार्यालय इंदौर में आवेदन पत्र आमंत्रित किए गए हैं। इच्छुक व पात्र अधिवक्ता इसके लिए आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन


इस संबंध में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण इंदौर के प्रधान न्यायाधीश एवं अध्यक्ष बी पी शर्मा ने कहा कि लीगल एड डिफेंस काउंसिल सिस्टम मील का पत्थर साबित होगा। जिला न्यायाधीश एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण आसिफ अहमद अब्बासी ने कहा कि जिले में इस सिस्टम के उचित क्रियान्वयन के लिए मध्य प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर द्वारा जिला मुख्यालय इंदौर के लिए एक चीफ लीगल एड डिफेंस काउंसिल, तीन डिप्टी लीगल एड डिफेंस काउंसिल और आठ असिस्टेंट डिफेंस काउंसिल के पदों की स्वीकृति प्रदान की गई है।
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed