फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Khajrana Ganesh Temple Til Chaturthi Fair Laddoos and Grand Festivities

Indore News: खजराना गणेश मंदिर में तिल चतुर्थी मेले की धूम: सवा लाख लड्डुओं का भोग और आकर्षक सजावट

Wed, 15 Jan 2025 09:27 PM IST
अर्जुन रिछारिया अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Wed, 15 Jan 2025 09:27 PM IST
सार

Indore News: इंदौर के खजराना गणेश मंदिर में 17 से 19 जनवरी तक तिल चतुर्थी मेले की तैयारियां जोरों पर हैं। सवा लाख तिल गुड़ के लड्डुओं का भोग और भव्य सजावट श्रद्धालुओं को आकर्षित करेगी।

विज्ञापन
Khajrana Ganesh Temple Til Chaturthi Fair Laddoos and Grand Festivities
तिल गुड़ के सवा लाख लड्डुओं की तैयारी। - फोटो : अमर उजाला, इंदौर

विस्तार

इंदौर के खजराना गणेश मंदिर में 17 से 19 जनवरी तक आयोजित होने वाले परंपरागत तिल चतुर्थी मेले की तैयारियां शुरू हो गई हैं। भक्त मंडल द्वारा इस विशेष आयोजन के लिए 17 जनवरी को तिल और गुड़ के सवा लाख लड्डुओं का भोग अर्पित किया जाएगा। शनिवार को मंदिर पर पुजारी पं. मोहन भट्ट, धर्मेंद्र भट्ट और पं. अशोक भट्ट ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ लड्डू निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। यह काम छह भट्टियों पर शुरू हुआ, जहां प्रसिद्ध रसोइए खेमजी महाराज और उनकी टीम के तीस रसोइए मिलकर 16 जनवरी की रात तक लड्डू तैयार करेंगे।

विज्ञापन

मेले का शुभारंभ 17 जनवरी को सुबह 10 बजे मंदिर प्रबंधन समिति के अध्यक्ष एवं कलेक्टर आशीष सिंह, प्रशासक एवं निगमायुक्त शिवम वर्मा और अन्य अतिथियों द्वारा ध्वजा पूजन के साथ होगा। इसी दिन कलेक्टर और निगमायुक्त द्वारा पूजा-अर्चना कर सवा लाख लड्डुओं का भोग समर्पित किया जाएगा और प्रसाद वितरण का आरंभ होगा।

विज्ञापन

भक्त मंडल के संयोजक अरविंद बागड़ी और कैलाश पंच ने बताया कि यह मेला तीन दिनों तक चलेगा, जिसमें 18 जनवरी को गणेशजी को गोंद के लड्डुओं और 19 जनवरी को उड़द के लड्डुओं का भोग लगाया जाएगा। आयोजन के लिए मंदिर परिसर को आकर्षक पुष्प और विद्युत सज्जा से सजाया जा रहा है। इसके अलावा, मेले के लिए मंदिर तक पहुंचने वाले मार्गों की मरम्मत और विद्युत व्यवस्था की भी देखरेख की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

मालवा का यह प्रसिद्ध मेला दूर-दूर से श्रद्धालुओं को खींचता है। मेले में पूजा-अर्चना के विभिन्न आयोजन, पुष्प श्रृंगार, मनोरंजन के साधन, झूले और चकरी भी लगाए जाएंगे। इस अवसर पर भक्त मंडल के सदस्य संगीता बागड़ी, वंशिका-यश गोयल, परी-पाथ बागड़ी, सुभाष नायक, मंदिर प्रबंधक गौरीशंकर मिश्रा और घनश्याम शुक्ला भी उपस्थित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed