फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   kailash vijaywargiya statement controversy akash support

Indore News: कैलाश के बयान के समर्थन में आए आकाश, महिला कांग्रेस ने पहुंचाया मानहानी का नोटिस

Sun, 09 Apr 2023 09:22 PM IST
अर्जुन रिछारिया न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Sun, 09 Apr 2023 09:22 PM IST
सार

कैलाश विजयवर्गीय ने कहा था कि लड़कियां इतने गंदे कपड़े पहनकर निकलती हैं कि शूर्पणखा लगती हैं, इस बयान का विरोध हो रहा
 

विज्ञापन
kailash vijaywargiya statement controversy akash support
आकाश - फोटो : न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

विस्तार

कैलाश विजयवर्गीय द्वारा लड़कियों के पहनावे पर दिए गए बयान हंगामा मचा हुआ है। इस बीच उनके विधायक बेटे आकाश विजयवर्गीय ने पिता के बयान का समर्थन करते हुए विरोध कर रहे कांग्रेसियों को ही सवालों के कटघरे में खड़ा किया है। उन्होंने मीडिया से चर्चा में कहा कि नशे और इंदौर के नाइट कल्चर की वजह से भाजपा के महासचिव कैलाश विजयवर्गीय बहुत आहत हैं। वे हमेशा इसके लिए काम करते हैं कि धर्म और संस्कारों को बढ़ावा मिले। इंदौर में नशे में धुत युवक-युवतियों के वीडियो लगातार आ रहे हैं जिन्हें देखकर वे खुद भी आहत हैं। इन वीडियो में लड़कियां भी भद्दे कपड़े पहने नजर आती हैं। पिछले कई दिनों से वे योजना बना रहे हैं कि इसे कैसे कंट्रोल किया जाए। इंदौर के नाइट कल्चर को लेकर वे खुद मुख्यमंत्री और पुलिस अधिकारियों के संपर्क में हैं।
विज्ञापन


काउंटर में बनाया हनुमान चालिसा क्लब
विधायक ने कहा कि कैलाश विजयवर्गीय ने इन चीजों के काउंटर में हनुमान चालीसा क्लब बनाया है। इसमें हम युवाओं को जोड़ रहे हैं और साप्ताहिक हनुमान चालिसा पाठ के आयोजन के लिए प्रोत्साहन दे रहे हैं। विधायक ने कहा कि युवाओं को संस्कारों से जोड़ना बेहद जरूरी है। स्त्रियों को सभ्यता वाले कपड़े पहनना चाहिए और युवा भी नशे से दूर रहें। मेरा यह भी मानना है कि परिवार के वरिष्ठ लोगों को बच्चों को अच्छे कपड़े पहनने की शिक्षा देनी चाहिए।
विज्ञापन


कांग्रेस ने किया प्रदर्शन
भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय के खिलाफ कांग्रेस ने शनिवार को कई स्थानों पर प्रदर्शन भी किया। कांग्रेसियों का कहना था कि महिलाओं और युवतियों के लिए दिया गया यह बयान बिल्कुल गलत है। इससे वे आहत हुई हैं। किसी के पहनावे पर नहीं बोलना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


विरोध कर रहे कांग्रेसियों से पूछिए क्या लड़कियों के भद्दे कपड़े पहनना ठीक है...
महिला कांग्रेस द्वारा विरोध करने को लेकर विधायक ने कांग्रेसी नेत्रियों से ही सवाल पूछ लिया कि वे क्या चाह रहे हैं कि कैसे भी कटे-फटे कपड़े पहनकर घूमना चाहिए, नशा करना चहिए व रात में क्लबो में डांस करना चाहिए?


ये कहा था विजयवर्गीय ने
लड़कियां इतने गंदे कपड़े पहनकर निकलती हैं कि शूर्पणखा लगती हैं।

विजयवर्गीय को तीन पेज का मानहानि का नोटिस
शहर महिला कांग्रेस अध्यक्ष साक्षी शुक्ला डागा ने एडवोकेट सौरभ मिश्रा के माध्यम से भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय को युवतियों की ड्रेस पर दिए गए बयान पर मानहानि का नोटिस जारी किया गया है। तीन पेज के नोटिस में महिला कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा है कि वैध-अवैध पब नियमों कायदे कानूनों को ताक पर रखकर चल रहे हैं, कोई रोकने वाला नहीं है। लगातार नशे का कारोबार राजनीतिक संरक्षण में फल फूल रहा है। पुलिस प्रशासन नतमस्तक हैं और वे महिलाओं पर आरोप लगा रहे हैं। नोटिस में तीन दिन में सार्वजनिक रूप से माफी मांग खेद व्यक्त करने को कहा है अन्यथा अभियोजन की कार्यवाही की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed