{"_id":"65f95901ad228d85730fa6b0","slug":"kailash-vijayvargiya-kamalnath-nakulnath-chhindwara-loksabha-election-2024-03-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP: विजयवर्गीय बोले कांग्रेस से कोई चुनाव नहीं लड़ना चाहता, इंदौर-जबलपुर और उज्जैन में कोई उम्मीदवार नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP: विजयवर्गीय बोले कांग्रेस से कोई चुनाव नहीं लड़ना चाहता, इंदौर-जबलपुर और उज्जैन में कोई उम्मीदवार नहीं
Tue, 19 Mar 2024 02:51 PM IST
अर्जुन रिछारिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
Published by: अर्जुन रिछारिया
Updated Tue, 19 Mar 2024 02:51 PM IST
सार
मंत्री कैलाश विजयवर्गीय छिंदवाड़ा पहुंचे हैं। यहां पर नकुलनाथ कांग्रेस से और बंटी साहू भाजपा से चुनाव लड़ रहे हैं।
विज्ञापन
kailash vijayvargiya कैलाश विजयवर्गीय
- फोटो : अमर उजाला, इंदौर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा है कि मप्र में कांग्रेस को लोकसभा उम्मीदवार नहीं मिल रहे हैं। इंदौर, जबलपुर, उज्जैन और प्रदेश के कई ऐसे जिले हैं जहां कांग्रेस के पास कोई उम्मीदवार नहीं है। कोई भी कांग्रेसी लड़ने को तैयार नहीं है। यह बात उन्होंने छिंदवाड़ा प्रवास के दौरान कही। उन्होंने कहा कि छिंदवाड़ा भाजपा की जीत में रोड़ा नहीं है। विजयवर्गीय तीन दिन के प्रवास पर मंगलवार को छिंदवाड़ा आए हैं। वे आज छिंदवाड़ा और अमरवाड़ा विधानसभा में कार्यकर्ता सम्मेलनों में शामिल होंगे। अपने प्रवास के दौरान वे असंतुष्ट माने जा रहे भाजपा नेताओं को भी मनाने का प्रयास करेंगे।
गौरतलब है कि कांग्रेस ने छिंदवाड़ा से मौजूदा सांसद नकुलनाथ पर दूसरी बार भरोसा जताया है। वे 26 मार्च को लोकसभा चुनाव के लिए नामांकन जमा करेंगे। 27 मार्च को रैली और सभा करेंगे। वहीं भाजपा ने छिंदवाड़ा से विवेक बंटी साहू को उम्मीदवार बनाया है। छिंदवाड़ा सीट कांग्रेस पार्टी का मजबूत गढ़ मानी जाती है। 44 साल से लगातार कमलनाथ या उनके परिवार के सदस्य यहां से चुनाव जीतते आ रहे हैं। 1997 में भाजपा से सुंदरलाल पटवा ने कमलनाथ को हराया था। भाजपा इसी जीत को दोहराना चाहती है। दूसरी ओर कमलनाथ और नकुलनाथ ने भी गढ़ बचाने के लिए पूरी तैयारी कर रखी है।