{"_id":"67b1e40131b7370a100aab78","slug":"jimmy-mcgilligan-centre-for-sustainable-development-janak-palta-2025-02-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Indore News: 77वें जन्मदिन पर लगाए 77 पौधे, जनक दीदी ने दिया प्रकृति प्रेम का संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Indore News: 77वें जन्मदिन पर लगाए 77 पौधे, जनक दीदी ने दिया प्रकृति प्रेम का संदेश
Sun, 16 Feb 2025 06:41 PM IST
अर्जुन रिछारिया
अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
Published by: अर्जुन रिछारिया
Updated Sun, 16 Feb 2025 06:41 PM IST
सार
Indore News: पद्मश्री जनक पलटा के जन्मदिन पर शहरवासियों ने किया पौधरोपण, सनावदिया की पहाड़ी पर दिखा प्रकृति के लिए उत्साह
विज्ञापन
कलेक्टर आशीष सिंह एक दिन पहले पहुंचे और सोलर ऊर्जा संरक्षण की जानकारी ली।
- फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पद्मश्री जनक पलटा के 77वें जन्मदिन को शहरवासियों ने पौधरोपण करके मनाया। सनावदिया गांव की पहाड़ी पर शहरवासियों में गजब का उत्साह देखने को मिला। सभी ने अपने हाथों से पौधे लगाए और इन्हें संरक्षित करने का भी संकल्प लिया। कार्यक्रम की शुरुआत ईश्वंदना के साथ हुई। इसके बाद जनक पलटा ने शहरवासियों को प्रकृति प्रेम और पर्यावरण संरक्षण का महत्व समझाया। उन्होंने जिम्मी एंड जनक मगिलिगन फ़ाउंडेशन फॉर सस्टेनेबल डेवलपमेंट के द्वारा किए गए कार्यों की भी जानकारी दी।
प्रकृति के लिए जितना करें कम है
जनक पलटा ने कहा कि अपने जन्मदिन पर ईश्वर और प्रकृति को धन्यवाद देना चाहिए क्योंकि यह जीवन उसी की देन है। मैं अपने हर जन्मदिन पर अपनी उम्र के बराबर पेड़ लगा रही हूं। इसमें शहरवासी पूरी मदद करते हैं। इस बार भी सनावदिया में दूतनी वाली पहाड़ी पर पौधारोपण किया गया। जनक दीदी ने कहा कि मेरे पति स्वर्गीय जिम्मी मगिलिगन और मैं बहाई पायनियर होने के नाते देवी अहिल्या की नगरी इंदौर के ऋणी हैं। यह शहर हम दोनों की कर्मभूमि रहा है और वर्ष 2011 से इंदौर के सनावादिया गांव की निवासी होने के नाते यह दिन हमारे लिए विनम्रता और कृतज्ञता का दिन रहता है। हम प्रकृति के लिए जितना भी कर सकें कम है क्योंकि प्रकृति की वजह से ही हमारा अस्तित्व है।
हरियाली में भी नंबर वन बनेगा शहर
इस मौके पर पहुंचे सांसद शंकर लालवानी ने कहा कि इस तरह के आयोजन बहुत अच्छा संदेश देते हैं। हम चाहते हैं कि इंदौर हरियाली में भी नंबर वन बने और इसके लिए हर नागरिक की महत्वपूर्ण भूमिका है। आज शहर के लोगों ने पौधरोपण किया और हरियाली का संदेश दिया। इस मौके पर पूर्व एयरपोर्ट डायरेक्टर आर्यमा सान्याल समेत शहर के कई समाजसेवी, शिक्षाविद्, उद्योगपति आदि मौजूद रहे।