फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Jan aashirwad yatra bjp shedule

BJP Jan Ashirvad Yatra: इंदौर में जन आशीर्वाद यात्रा का रुट प्लान बदला, अब 20 सितंबर को आएगी

Thu, 14 Sep 2023 02:25 PM IST
अर्जुन रिछारिया न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Thu, 14 Sep 2023 02:25 PM IST
सार

मध्य प्रदेश भाजपा की जन आशीर्वाद यात्रा के इंदौर कार्यक्रम में फेरबदल किया गया है। सात विधानसभा क्षेत्रों में जाएगी। इसमें प्रदेश के बड़े नेता भी शामिल रहेंगे। 

विज्ञापन
Jan aashirwad yatra bjp shedule
इंदौर - फोटो : अमर उजाला, इंदौर

विस्तार

मध्य प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की जन आशीर्वाद यात्रा का इंदौर का रुट प्लान बदल दिया गया है। पहले जन आशीर्वाद यात्रा इंदौर में 18 और 19 सितंबर को आने वाली थी। अब यह सिर्फ एक दिन 20 सितंबर को ही इंदौर में रहेगी। 19 सितंबर को गणेश चतुर्थी पड़ रही है, जिसकी वजह से यात्रा के रुट प्लान में बदलाव किया गया है। 

विज्ञापन


गणेश चतुर्थी की वजह से बदला प्लान

भाजपा कार्यालय में हुई बैठक में सभी नेताओं की सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया है। बैठक में भाजपा के सभी प्रमुख विधायक और नेता मौजूद रहे। भाजपा शहर अध्यक्ष गौरव रणदिवे ने बताया कि जन आशीर्वाद यात्रा इंदौर में 20 सितंबर को आएगी। इस दिन यात्रा में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा के साथ प्रदेश के सभी प्रमुख बड़े नेता मौजूद रहेंगे। यात्रा सांवेर से शुरू होगी और देपालपुर में समाप्त होगी।

विज्ञापन

 

सात विधानसभा क्षेत्र कवर होंगे

यात्रा के दौरान शहर के प्रमुख सात विधानसभा क्षेत्रों को कवर किया जाएगा। इस दौरान जनता से सीधा संवाद होगा। शहर से जुड़ी बातों पर भी चर्चा की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed