फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Jabalpur settled in Singapore 24 years ago, now Vedic village will be built on the banks of Narmada

Global Investors Summit 2023: 24 साल पहले जबलपुर से सिंगापुर बस गए, अब नर्मदा किनारे बनाएंगे वैदिक विलेज

Thu, 12 Jan 2023 02:34 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Thu, 12 Jan 2023 02:34 PM IST
सार

मनीष तिवारी का जन्म जबलपुर में हुआ था, लेकिन वे सिंगापुर में बस गए। वहां उन्होंने एक कंपनी बनाई, उसका नाम भी जबलपुर के धुंआधार को ध्यान में रखकर मार्बल रॉक कंपनी रखा। मनीष बताते है कि उनकी इच्छा है कि नर्मदा किनारे एक ऐसा रिसोर्ट बनाए जो अपनी संस्कृति से जुड़ा हो।

विज्ञापन
Jabalpur settled in Singapore 24 years ago, now Vedic village will be built on the banks of Narmada
मनीष तिवारी - फोटो : amar ujala digital

विस्तार

ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में सिंगापुर से एक उद्योगपति आए है। वे 24 साल पहले जबलपुर से सिंगापुर में बस गए, लेकिन जबलपुर के प्रति भावनात्मक लगाव कायम है। उन्होंने गुरुवार को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात की और जबलपुर के मंगेली में नर्मदा किनारे एक रिसोर्ट में निवेश करने की इच्छा जताई।

विज्ञापन

मनीष तिवारी का जन्म जबलपुर में हुआ था, लेकिन वे सिंगापुर में बस गए। वहां उन्होंने एक कंपनी बनाई, उसका नाम भी जबलपुर के धुंआधार को ध्यान में रखकर मार्बल रॉक कंपनी रखा। मनीष बताते है कि उनकी इच्छा है कि नर्मदा किनारे एक ऐसा रिसोर्ट बनाए जो अपनी संस्कृति से जुड़ा हो। वहां झोपडि़यों के अलावा बच्चों के लिए थीम पार्क, योग केंद्र बनाएंगे। इसका नाम भी उन्होंने वैदिक विलेज सोच रखा है। मनीष बताते है कि उनके पास रिसोर्ट के लिए 70 एकड़ जमीन भी है। दो साल में इस प्रोजेक्ट को वे पूर्ण करेंगे। मुख्यमंत्री ने जब कंपनी का नाम सुना तो उन्हें भी अाश्चर्य हुअा। तब मनीष ने बताया कि कंपनी का नाम भी जबलपुर के धुंअाधार को ध्यान में रखकर ही रखा गया है।

विज्ञापन

सोलर प्लांट में डेढ़ हजार करोड का निवेश
इंदौर के एक बिल्डर मुन्ना कुमराव के साथ दुबई के शेख ने प्रदेश सरकार को सोलर प्लांट लगाने की पेशकश की है। दुबई की कंपनी दुबई स्टॉर के एमडी मोहम्मद मजरोई ने बताया कि वे नई तकनीक के साथ सोलर प्लांट से बिजली पैदा करना चाहते है। इसके लिए हमने सरकार से जमीन मांगी है। मजरोई ने बताया कि उनकी कंपनी दुबई एनर्जी ड्रिंक भी बनाती है। उसे मध्य प्रदेश अौर राजस्थान में काफी पसंद किया जाता है। भविष्य में हम उसमे भी निवेश करेंगे। हमारी कंपनी पहले चरण में 500 करोड़ निवेश करेगी। इसके बाद कुल डेढ़ हजार करोड़ का निवेश किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed