Indore News:चौराहों पर लगे यूनिपोल के विरोध के बाद बैठी जांच, एक यूनिपोल तोड़ा
सुबह नगर निगम की टीम जेसीबी लेकर जीएसआईटीएस चौराहे पर पहुंची और यहां लगे यूनिपोल के निचले हिस्से को तोड़ा। उधर इंद्रप्रस्थ चौराहे पर फुटपाथ पर ही एक यूनिपोल लगा दिया गया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नगर निगम ने इंदौर के चौराहों पर यूनिपोल की अनुमति दी और जब एक एमआईसी मेंबर ने विरोध कर दिया तो अब जांच शुरू हो गई है। जीएसआईटीएस चौराहे पर लगे एक यूनिपोल के कुछ हिस्से को ट्रैफिक में बाधक मानकर तोड़ा भी गया, हालांकि यह दिखावे की कार्रवाई थी, क्योकि अब अन्य जनप्रतिनिधि भी यूनिपोल शहर के चौराहों पर लगाए जाने का विरोध दर्ज करा रहे है।
सुबह नगर निगम की टीम जेसीबी लेकर जीएसआईटीएस चौराहे पर पहुंची और यहां लगे यूनिपोल के निचले हिस्से को तोड़ा। उधर इंद्रप्रस्थ चौराहे पर फुटपाथ पर ही एक यूनिपोल लगा दिया गया। पिछले दिनों एमआईसी मेंबर नंदू पहाड़िया ने वार्ड में लगे दो यूनिपोल के निर्माण को रहवासियों के साथ मिलकर तोड़ दिया था। उनका कहना है कि यूनिपोल के लिए सड़क पर ही पक्के निर्माण किये जा रहे है। इससे हादसे होंगे। फुटपाथ चलने के लिए होते है, उस पर यूनिपोल कैसे लग सकते है। शहर के कई चौराहों पर डिवाइडरों पर ही यूनिपोल लगाए गए है।
शहर में मनमाने तरीके से लगाए जा रहे यूनिपोल के विरोध के बाद महापौर ने जांच के लिए चार सदस्यीय कमेटी भी गठित की है। समिति अब जांच करेगी कि जिन शर्तों के आधार पर अनुमति दी है, उसका कितना पालन किया जा रहा है। यदि नियमों के विपरित यूनिपोल लगाए जाएंगे तो उन्हें हटाया जा सकता है। समिति अपनी रिपोर्ट मेयर को सौंपेगी, हालांकि यूनिपोल लगाने वाली एजेंसी के प्रतिनिधि भी अफसरोंं से मिल चुके है और नियमानुसार काम करने की बात कही।
