फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   interview IAS Shivam Verma indore nagar nigam commissioner

Interview: इंदौर की जिंदादिली ने मुझे चौंका दिया, नागरिकों के प्रयास से हर फ्रंट पर नंबर वन है शहरः शिवम वर्मा

Sat, 30 Mar 2024 07:00 PM IST
Arjun Richhariya अर्जुन रिछारिया
Updated Sat, 30 Mar 2024 07:00 PM IST
सार

नए निगम आयुक्त शिवम वर्मा ने अमर उजाला से विशेष बातचीत की। बोले- प्रदेश के साथ देश में नंबर वन शहर बनने की क्षमता रखता है इंदौर। 
 

विज्ञापन
interview IAS Shivam Verma indore nagar nigam commissioner
निगम आयुक्त शिवम वर्मा। - फोटो : अमर उजाला, इंदौर

विस्तार

मैं पहली बार इंदौर में किसी पद पर आया हूं। मैंने इंदौर में निगम आयुक्त का पदभार संभाला और रंगपंचमी का उत्सव आ गया। इससे मुझे पता कि इंदौर कितना जिंदादिल शहर है। यह बातें नए निगम आयुक्त शिवम वर्मा (IAS Shivam Verma) ने अमर उजाला से विशेष बातचीत में कही।
विज्ञापन


शिवम वर्मा ने कहा कि इंदौर का महौल बहुत अच्छा है। यहां पर जीवंत माहौल है। यहां का हर नागरिक इंदौर को बेहतर बनाने के लिए कुछ न कुछ कर रहा है। मैंने यहां पर आकर देखा कि स्वच्छता, पर्यावरण, सामाजिक सुधार हर स्तर पर नागरिक खुद योगदान दे रहे हैं। इसी वजह से इंदौर प्रदेश में ही नहीं अपितु देश में नंबर वन शहर बनता जा रहा है। 
विज्ञापन


स्वच्छ वायु पर फोकस करेंगे
मैंने पदभार संभालने के बाद यही प्राथमिकता रखी है कि मैं इंदौर के लिए कुछ और भी बेहतर कर सकूं। मेरा पूरा प्रयास है कि शासन की सभी योजनाओं को इंदौर में बेहतर तरीके से ला पाएं। इंदौर ने लगभग हर फ्रंट पर नंबर वन का टैग हासिल किया है। स्वच्छता के बाद स्वच्छ वायु के क्षेत्र में भी इंदौर ने बेहतर काम किया है। हम प्रयास करेंगे कि इन सभी चीजों के साथ प्रशासन की अन्य योजनाओं में भी इंदौर को नंबर वन पर बनाए रखें। 
विज्ञापन
विज्ञापन


हर नागरिक को मतदान के लिए प्रेरित करेंगे
लोकसभा के लिए निगम शहर के सभी मतदान केंद्रों पर मूलभूत सुविधाएं जुटा रहा है। कुछ जगह थोड़े काम बचे हैं जो मतदान के बहुत पहले हम पूरे कर देंगे। मटेरियल डिस्ट्रीब्यूशन से लेकर व्यवस्थाएं बनाने तक के हर काम पर हम पूरा ध्यान दे रहे हैं। कलेक्टर आशीष सिंह से लेकर सभी अधिकारी मतदान पर पूरी तरह से फोकस किए हुए हैं। अभी प्रशासन का पूरा ध्यान इसी बात पर है कि आगामी चुनावों को लेकर बेहतर सुविधाएं दी जा सकें और हर नागरिक को मतदान केंद्रों तक बुलाया जा सके। कई आदर्श मतदान केंद्रों के साथ इस बार भी महिलाओं के लिए विशेष मतदान केंद्र बनेंगे। बुजुर्गों को मतदान की सुविधा घर तक पहुंचाने के लिए भी पूरी व्यवस्था की जाएगी। हम चाहते हैं कि हर नागरिक लोकतंत्र के इस महापर्व में भाग ले और अपने अमूल्य मतदान का उपयोग करे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed