फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   instagram youtube facebook celebrity oye indori robin jindal absconding in crime case

MP News: डेढ़ करोड़ फॉलोवर्स वाले oye indori दुष्कर्म मामले में फरार, एक को लिव इन में रखा, दूसरी से सगाई की

Wed, 20 Dec 2023 11:34 AM IST
अर्जुन रिछारिया न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Wed, 20 Dec 2023 11:34 AM IST
सार

कुछ दिन पहले रॉबिन ने अपनी मित्र से इंदौर के एक बड़े होटल में सगाई की। इसमें शहर और देश के कई सोशल मीडिया के लोग शामिल हुए। उनकी मित्र भी सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर है।

विज्ञापन
instagram youtube facebook celebrity oye indori robin jindal absconding in crime case
oye indori के रॉबिन जिंदल। - फोटो : अमर उजाला, इंदौर

विस्तार

oye indori के नाम से मशहूर रॉबिन जिंदल दुष्कर्म मामले में फरार हो गया है। उस पर एक युवती ने मंगलवार देर रात दुष्कर्म का मामला दर्ज करवाया है। रॉबिन देश के प्रमुख सोशल मीडिया सेलिब्रिटी में शामिल हैं। सिर्फ इंस्टाग्राम पर ही उनके 74 लाख फॉलोवर्स हैं। एमआईजी थाने के एसआई सचिन आर्य ने बताया कि रॉबिन जिंदल पुत्र मिथिलेश अग्रवाल निवासी महालक्ष्मी नगर के खिलाफ शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के मामले में केस दर्ज किया गया है।

विज्ञापन


बता दें कि 22 वर्षीय युवती ने आरोप लगाया है कि रॉबिन जिंदल से उनकी पहचान इंदौर आने पर हुई थी। उस समय वे इंदौर में फ्लैट तलाश रही थी और रॉबिन ने उन्हें फ्लैट दिलाने में मदद की थी। फ्लैट मिलने के बाद वह हमेशा मिलने के लिए आने लगा और फिर उसने शादी का वादा किया। इसके बाद वह लिव इन में साथ रहने लगा। शादी करने का वादा करते हुए उससे कई बार संबंध बनाए, लेकिन बाद में शादी से मना कर दिया।
विज्ञापन


जिससे सगाई की, वह भी सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर
रॉबिन ने जिस लड़की से सगाई की है, वह भी सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर है। कुछ दिन पहले रॉबिन ने अपनी साथी इन्फ्लुएंसर से इंदौर के एक बड़े होटल के सगाई की, जिसमें शहर और देश के कई सोशल मीडिया के लोग शामिल हुए। इसे रॉबिन ने इंस्टाग्राम पर अपलोड भी किया था। रॉबिन के सोशल मीडिया पर बहुत फॉलोवर्स हैं। अकेले इंस्टाग्राम पर ही उनके 74 लाख फॉलोवर्स हैं। इसके अलावा वे फेसबुक और यूट्यूब पर भी सक्रिय हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कहां कितने फॉलोवर्स 

  • Youtube पर 78 लाख

  • Instagram पर 74 लाख

  • Facebook पर 4 लाख

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed