फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: Young man stabbed to death in spitting dispute, brother and friend injured

Indore: थूकने के विवाद में युवक की चाकू मारकर हत्या, भाई और दोस्त घायल

Mon, 11 Aug 2025 12:00 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Mon, 11 Aug 2025 12:00 PM IST
सार

झगड़े के दौरान आरोपियों ने चाकू से लेखराज के सीने पर गंभीर वार किए थे। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। शुभम और बंटी के हाथ-पैर में चोट आई और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया।

विज्ञापन
Indore: Young man stabbed to death in spitting dispute, brother and friend injured
इंदौर में युवक की हत्या। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इंदौर में  थूकने के मामूली विवाद ने एक युवक की जान ले ली। घटना रविवार रात मेघदूत गार्डन के समीप की है। इस घटना में मृतक युवक के भाई और दोस्त भी घायल हुए हैं।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- इंदौर के मालवा मिल मार्ग के अधूरे ब्रिज से गिरा वाहन चालक, गंभीर चोट आई

विज्ञापन

25 वर्षीय लेखराज जाटव ढाबा संचालित करता था। वह अपने साझेदार और दोस्त बंटी और भाई शुभम के साथ ढाबा बंद कर घर लौट रहा था। मेघदूत उपवन के समीप पहुंचने पर तीन युवकों से उनका विवाद हुआ। तीनों बाइक से जा रहे थे और नशे में थे। एक युवक ने लेखराज के समीप थूक दिया। इस पर लेखराज ने आपत्ति जताई। बाइक सवार रुके और लेखराज से विवाद करने लगे। इसके बाद तीनों ने लेखराज की चाकू से हत्या कर दी, जबकि उसका बड़ा भाई शुभम और दोस्त बंटी घायल हो गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

ये भी पढ़ें- हेलमेट पर जनता का गुस्सा शांत करेगी भाजपा, मुफ्त में बंटेंगे हजारों हेलमेट

इस मामले में पुलिस ने जगदीश सिसोदिया, पवन रजक और राज अहिरवार को गिरफ्तार किया है। झगड़े के दौरान आरोपियों ने चाकू से लेखराज के सीने पर गंभीर वार किए थे। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। शुभम और बंटी के हाथ-पैर में चोट आई और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। हत्या के बाद आरोपी बाइक छोड़कर भाग गए, लेकिन रजिस्ट्रेशन नंबर से पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर लिया। लेखराज ने तीन साल पहले लव मैरिज की थी और कुछ समय पहले ही उसकी बेटी की बीमारी से मौत हो गई थी।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed