फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: When a BJP leader was stopped during police checking, workers blocked Mahunaka.

Indore: महू नाके पर भाजपा नेता के साथ बदसलूकी, दो पुलिसकर्मी निलंबित, टीआई लाइन अटैच

Fri, 08 May 2026 02:29 PM IST
Abhishek Chendke न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: Abhishek Chendke Updated Fri, 08 May 2026 02:29 PM IST
सार

इंदौर के महू नाका चौराहे पर शुक्रवार को पुलिस चेकिंग के दौरान भाजपा नेता वीरेंद्र शेंडगे को रोकने के बाद विवाद खड़ा हो गया। पुलिस द्वारा चालान बनाने की बात पर नाराज भाजपा कार्यकर्ताओं ने मौके पर पहुंचकर नारेबाजी की और कुछ देर के लिए चक्काजाम कर दिया।

विज्ञापन
Indore: When a BJP leader was stopped during police checking, workers blocked Mahunaka.
महूनाका चौराहे पर भाजपा कार्यकर्ता प्रदर्शन करते हुए। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इंदौर के महू नाका चौराहे पर रोज वाहन चालकों को रोककर पुलिस हेलमेट नहीं पहनने पर चालान बना रही है। शुक्रवार को चौराहे से भाजपा नेता वीरेंद्र शेंडगे गुजर रहे थे, तो उन्हें भी पुलिस ने रोक लिया। उन्होंने अपना परिचय दिया, लेकिन पुलिस ने उनका वाहन नहीं छोड़ा और कहा कि चालान तो बनेगा। पुलिस अफसरों की इस बात से शेंडगे नाराज हो गए और बहस शुरू हो गई। इसके बाद कार्यकर्ता एकत्र हुए और प्रदर्शन करने लगे। इस मामले में  ट्रैफिक सुबेदार लक्ष्मी और आरक्षक शेखर को निलंबित कर दिया, जबकि टीआई राधा यादव को लाइन अटैच कर दिया है। 

विज्ञापन

कुछ देर बाद भाजपा नेता ने फोन करना शुरू किया और थोड़ी ही देर में चौराहे पर 200 से अधिक कार्यकर्ता एकत्र हो गए और पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। कुछ कार्यकर्ताओं ने चौराहे पर वाहनों को रोकना भी शुरू कर दिया। चौराहे से जुड़े पांच मार्गों पर वाहनों की कतार लग गई। भाजपा कार्यकर्ताओं के प्रदर्शन की खबर मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे।

विज्ञापन


ये भी पढ़े:बीमारी के बाद पूर्व विधायक अश्विन जोशी का निधन, पानी वाले बाबा के नाम से थे मशहूर

विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा विधायक मालिनी गौड़ की तरफ से उनके प्रतिनिधि प्रणय चित्तौड़ा भी मौके पर आए और उन्होंने पुलिस अफसरों से चर्चा की। कुछ देर बाद चक्का-जाम समाप्त हो गया और कार्यकर्ता लौट गए। शेंडगे का कहना था कि चौराहे पर रोज जांच के नाम पर सुबह से वाहन चालकों को रोका जाता है। कई वाहन चालक एक साथ खड़े रहते हैं और चालान बनने का इंतजार करते हैं। इस कारण कई लोगों को दफ्तर और संस्थानों में जाने में देर हो जाती है। लोग हमसे भी अनावश्यक जांच की शिकायत करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed