फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: Former Indore MLA Ashwin Joshi passes away, was ill for a long time.

Indore News: बीमारी के बाद पूर्व विधायक अश्विन जोशी का निधन, पानी वाले बाबा के नाम से थे मशहूर

Fri, 08 May 2026 10:10 AM IST
Abhishek Chendke न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: Abhishek Chendke Updated Fri, 08 May 2026 10:10 AM IST
सार

कांग्रेस के पूर्व विधायक अश्विन जोशी का शुक्रवार सुबह निधन हो गया। वे पिछले कुछ दिनों से बीमार थे । उन्होंने अस्पताल ले जाते समय अंतिम सांस ली। उनके निधन पर नेताओं और संगठनों ने श्रद्धांजलि अर्पित की है।

विज्ञापन
Indore: Former Indore MLA Ashwin Joshi passes away, was ill for a long time.
पूर्व विधायक अश्विन जोशी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इंदौर में कांग्रेस के पूर्व विधायक अश्विन जोशी का शुक्रवार को निधन हो गया। इस बात की पुष्टि उनके करीबी रिश्तेदारों ने की है। वे पिछले कई दिनों से बीमार चल रहे थे। उनका इलाज जारी था। शुक्रवार सुबह अचानक उनकी तबीयत ज्यादा बिगड़ गई, जिसके बाद परिजन उन्हें इलाज के लिए एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे। डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही उन्होंने अंतिम सांस ली। उन्हे दिल का दौरा पड़ा था।

विज्ञापन


सांस और पैरों की बीमारी से थे परेशान
जानकारी के मुताबिक अश्विन जोशी को पिछले कुछ समय से सांस लेने में तकलीफ हो रही थी। इसके अलावा वे शूगर और पैरों में बीमारी से जूझ रहे थे। उनकी तबीयत लगातार खराब चल रही थी। उनका इलाज भी चल रहा था। शुक्रवार सुबह उन्हें सांस लेने में तकलीफ होने लगे। स्वास्थ्य ज्यादा बिगड़ने के बाद उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका।
विज्ञापन


तीन बार रहे कांग्रेस विधायक
अश्विन जोशी इंदौर की तीन नंबर विधानसभा सीट से लगातार तीन बार कांग्रेस के विधायक थे। उनकी पहचान कांग्रेस के जमीनी और सक्रिय नेताओं में होती थी। हालांकि करीब दस साल पहले हुए विधानसभा चुनाव में उन्हें भाजपा नेता उषा ठाकुर से हार का सामना करना पड़ा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


छात्र राजनीति से शुरू किया था सफर
अश्विन जोशी ने अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत छात्र राजनीति से की थी। उन्होंने छात्र संघ चुनाव भी लड़ा था और वहीं से राजनीति में सक्रिय हुए। उनके चाचा महेश जोशी कांग्रेस के वरिष्ठ और प्रभावशाली नेताओं में गिने जाते थे। अश्विन जोशी को पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह का करीबी भी माना जाता था।

ये भी पढ़ें- बरगी क्रूज हादसे का मामला अब हाईकोर्ट पहुंचा, दो याचिकाएं दायर, तीन अन्य की तैयारी



राजनीतिक दलों ने दी श्रद्धांजलि
अश्विन जोशी के निधन की खबर सामने आते ही शहर के राजनीतिक दलों और सामाजिक संगठनों में शोक की लहर दौड़ गई। कई नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके निधन को कांग्रेस के लिए बड़ी क्षति बताया।
 

भाजपा की लहर में जीते थे चुनाव

अश्विन जोशी ने वर्ष 1998 में कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ा था। उस साल भाजपा की लहर थी, लेकिन जोशी ने भाजपा उम्मीदवार गोपी नेमा को चुनाव हरा दिया। इसके बाद वे लगातार तीन बार कांग्रेस के विधायक रहे। क्षेत्र में पानी वाले बाबा के नाम से मशहूर थे। तीन नंबर विधानसभा क्षेत्र में जलसकंट रहता था। वे टैंकरों से वार्डों में पानी बंटवाते थे। 15 अगस्त को राजवाड़ा पर स्वतंत्रता दिवस के जश्न को धूमधाम से मनाने की शुरुआत भी उन्होंने की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed