फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore Weather Update Winds Bring Respite From Cold Wave, Health Advisory Issued

Indore News: इंदौर में मौसम ने ली करवट! तेज हवाओं से ठंड में कमी, दिन भर छाए रहे बादल

Wed, 15 Jan 2025 09:53 PM IST
अर्जुन रिछारिया अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Wed, 15 Jan 2025 09:53 PM IST
सार

Indore News: इंदौर में तेज हवाओं ने कड़ाके की ठंड से राहत दी है। तापमान में बढ़ोतरी जारी है, लेकिन अचानक बदलाव के कारण स्वास्थ्य का ध्यान रखने की सलाह दी गई है।

विज्ञापन
Indore Weather Update Winds Bring Respite From Cold Wave, Health Advisory Issued
घने कोहरे व ठंड का कहर जारी। - फोटो : amar ujala

विस्तार

इंदौर में आज सुबह तेज हवाओं के चलते मौसम ने अचानक करवट ली। जहां सोमवार रात तक शहर कड़ाके की ठंड की चपेट में था, वहीं मंगलवार सुबह से ठंड का असर कम हो गया। बुधवार को ठंड और कम हो गई और शीत लहर का चलना भी समाप्त हो गया। बुधवार को दिन का पारा 27 डिग्री रहा और रात का पारा 15 डिग्री तक चला गया। दिनभर लोगों को गरमाहट का अहसास हुआ। रात में भी तेज ठंड से राहत मिली। बादलों के छाने की वजह से भी तापमान में बदलाव देखने को मिला और ठंड कम लगी। 

विज्ञापन


शीतलहर से राहत मिली, और बढ़ेगा तापमान
पिछले कुछ दिनों से शहर में तापमान में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। रविवार और सोमवार को दिन और रात के तापमान में भारी गिरावट के कारण शीतलहर जैसी स्थिति बन गई थी। हालांकि, सोमवार को दिन और रात के तापमान में 4 से 5 डिग्री की बढ़ोतरी हुई, जिससे ठंड से जूझ रहे शहरवासियों को थोड़ी राहत मिली। मौसम विभाग का कहना है कि आज भी तापमान में और वृद्धि होने की संभावना है।

विज्ञापन

उत्तर भारत में बर्फबारी से गिरा था तापमान
मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि उत्तर भारत में हो रही कड़ाके की ठंड और बर्फबारी का असर इंदौर के मौसम पर भी पड़ा था। बीते दिनों उत्तरी हवाओं के चलते ठंड का प्रभाव तेज हो गया था। शनिवार रात का न्यूनतम तापमान 7.6 डिग्री और रविवार को दिन का अधिकतम तापमान 19.5 डिग्री दर्ज किया गया। लेकिन सोमवार से हवाओं की दिशा बदलने के कारण तापमान में बढ़ोतरी शुरू हो गई। सोमवार रात का न्यूनतम तापमान 15 डिग्री दर्ज किया गया, जो शनिवार रात के मुकाबले लगभग दोगुना था। इसी प्रकार, दिन का अधिकतम तापमान भी 4 डिग्री बढ़कर 23.7 डिग्री पर पहुंच गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

तेज गति से चल रही थी हवाएं
इंदौर एयरपोर्ट स्थित मौसम केंद्र के आंकड़ों के अनुसार, सोमवार को दिन का अधिकतम तापमान 23.7 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से 2 डिग्री कम था लेकिन रविवार की तुलना में 4.2 डिग्री अधिक था। वहीं, सोमवार रात का न्यूनतम तापमान 15 डिग्री रहा, जो सामान्य से 5 डिग्री ज्यादा और रविवार रात से 5.4 डिग्री अधिक था। इस दौरान हवाओं की दिशा पूर्वी और दक्षिण-पूर्वी रही और अधिकतम रफ्तार 17 किमी प्रति घंटे तक पहुंची।

छाए रहेंगे बादल
मौसम वैज्ञानिकों ने बताया कि अगले तीन-चार दिनों तक आसमान पर बादल छाए रहने की संभावना है। बदलते मौसम और हवाओं के कारण ठंड में कमी जारी रहेगी, जिससे शहरवासियों को राहत मिलने की उम्मीद है। हालांकि, मौसम में अचानक हुए बदलाव को ध्यान में रखते हुए स्वास्थ्य का विशेष ख्याल रखने की सलाह दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed