फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore Weather Forecast Update Today: Temperature Crosses 40°C, IMD Heatwave Alert for Next Week

Indore Weather Today: पारा 40 डिग्री के पार... झुलसा रही है इंदौर की गर्मी, अगले हफ्ते और बढ़ेगी तपिश

Sat, 03 May 2025 02:15 PM IST
अर्जुन रिछारिया अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Sat, 03 May 2025 02:15 PM IST
सार

Indore Weather Update Today: इंदौर में गर्मी ने सितम ढा रखा है, तापमान लगातार 42 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना हुआ है। रात का तापमान भी 26 डिग्री से नीचे नहीं जा रहा, जिससे दिन-रात लोग परेशान हैं।

विज्ञापन
Indore Weather Forecast Update Today: Temperature Crosses 40°C, IMD Heatwave Alert for Next Week
भीषण कहर बरपा रही गर्मी। सड़कें हैं सूनी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इंदौर में अभी पारा लगातार 40 के पार चल रहा है और लोग गर्मी और उमस से परेशान हैं। इंदौर में अप्रैल के आखिरी दिनों में पारा 42 डिग्री के पार गया और मई की शुरुआत में भी यही हाल हैं। गुरुवार को दिनभर तेज गर्मी रही और तापमान 42 डिग्री सेल्सियस रहा। रात में भी गर्मी का असर काफी ज्यादा रहा। वहीं शुक्रवार को दिन का पारा 41.4 डिग्री रहा और रात का पारा 26.4 डिग्री रहा। शनिवार को भी सुबह से गर्म हवाएं चल रही हैं और 9 बजे से ही सड़के तपने लगी हैं। 
विज्ञापन


Indore News: रेलवे ब्रिज के समीप रखा मेट्रो ट्रैक का आखिरी स्पान, अब ट्रायल रन का रास्ता साफ
विज्ञापन


शहर में पिछले तीन दिनों से रात का तापमान भी लगातार 26 डिग्री से ज्यादा है। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक अभी दो दिन गर्मी के तेवर तीखे ही रहेंगे। इस दौरान तापमान 42 डिग्री के आसपास बना रहेगा। पिछले साल मई में सबसे ज्यादा तापमान 44.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया था। सीनियर मौसम वैज्ञानिक अजय कुमार शुक्ला के मुताबिक 10 मई के बाद से गर्मी और बढ़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मई में पड़ेगी सबसे ज्यादा गर्मी
मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में मई के महीने में ही सबसे ज्यादा गर्मी पड़ती है। पिछले 10 साल का ट्रेंड देखें तो कई शहरों में पारा 47-48 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच चुका है। दिन में हीट वेव चलेगी तो रातें भी गर्म रहेंगी। मई में बारिश का भी ट्रेंड रहता है। इस बार मई की शुरुआत में ही मौसम बदला हुआ है। पहले ही दिन कई जिलों में बारिश हुई।

इसलिए ऐसा मौसम
सीनियर मौसम वैज्ञानिक डॉ. दिव्या ई. सुरेंद्रन ने बताया, साइक्लोनिक सकुर्लेशन (चक्रवात) और वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोभ) के एक्टिव होने से मध्यप्रदेश में ओले-बारिश का दौर जारी है। अगले कुछ दिन तक ऐसा ही मौसम बना रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed