फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: The last span of the metro track has been placed near the railway bridge, now the way is clear for the

Indore News: रेलवे ब्रिज के समीप रखा मेट्रो ट्रैक का आखिरी स्पान, अब ट्रायल रन का रास्ता साफ

Sat, 03 May 2025 07:14 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Sat, 03 May 2025 07:14 PM IST
सार

आखिरी स्पान भी मध्य प्रदेश मेट्रो रेल काॅर्पोरेशन के एमडी एस कृष्ण चैतन्य की मौजूदगी में रख दिया गया। अब उस पर ट्रैक, सिग्नल का काम शुरू होगा। इस कवायद के बाद मेट्रो कोच का ट्रायल रन 17 किलोमीटर लंबाई में हो सकेगा।

विज्ञापन
Indore: The last span of the metro track has been placed near the railway bridge, now the way is clear for the
रेडिसन चौराहा तक ट्रैक बिछ गए। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गांधी नगर मेट्रो डिपो से 17 किलोमीटर दूर रेडिसन चौराह तक मेट्रो कोच के ट्रायल रन का रास्ता साफ हो चुका है। इस रूट पर आखिरी स्पान मेट्रो रेल कार्पोरेशन ने रख दिया है। दरअसल इस रूट पर पटरियां बिछाने के काम भी 80 प्रतिशत हो चुका है, लेकिन सुपर काॅरिडोर पर रेलवे ब्रिज के समीप मेट्रो ट्रैक का एक सेगमेंट में स्पान छूटा हुआ था। शनिवार को 11 किलोमीटर हिस्से में ट्राली रह भी हो गया। 

विज्ञापन

ये खबर भी पढ़ें: अब 56 दुकान पर देना होगा पार्किंग शुल्क, सड़क किनारे खड़े वाहनों से वसूलेंगे

विज्ञापन

यह आखिरी स्पान भी मध्य प्रदेश मेट्रो रेल काॅर्पोरेशन के एमडी एस कृष्ण चैतन्य की मौजूदगी में रख दिया गया। अब उस पर ट्रैक, सिग्नल का काम शुरू होगा। इस कवायद के बाद मेट्रो कोच का ट्रायल रन 17 किलोमीटर लंबाई में हो सकेगा। अफसरों ने छह माह का लक्ष्य इस हिस्से तक ट्रायल रन के लिए रखा है। रविवार को 11 किलोमीटर लंबाई मेे ट्राली रन भी अफसरों ने किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

एमडी चैतन्य ने मेट्रो डिपो, स्टेशन का दौरा किया और अफसरों के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि कुर्मेडी स्टेशन पर सबसे ज्यादा यात्रियों का दबाव होगा, क्योंकि इस स्टेशन से बस स्टेशन भी जुड़ा रहेगा। यहां यात्रियों की संख्या को देखते हुए व्यवस्थाएं जुटाना होगी।

उन्होंने तय समय में प्रोजेक्ट से जुड़े सारे कामों को करने के लिए कहा है। मेट्रो के छह किलोमीटर हिस्से में ट्रेन का संचालन कम शुरू होगा। इस बारे में अभी कुछ भी तय नहीं हो पाया है, हालांकि इस हिस्से का टिकट तय हो चुका है, लेकिन शहरवासियों को ट्रेन के सफर में थोड़ा इंतजार करना पड़ सकता है। छह किलोमीटर का ट्रायल रन डेढ़ साल पहले पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed