{"_id":"67b73de41a52f72bd40e51c8","slug":"indore-weather-temperatures-february-summer-cold-at-night-2025-02-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Indore Weather: फरवरी में ही महसूस हुई गर्मी, रात में भी नहीं लौट रही ठंड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Indore Weather: फरवरी में ही महसूस हुई गर्मी, रात में भी नहीं लौट रही ठंड
Thu, 20 Feb 2025 08:06 PM IST
अर्जुन रिछारिया
अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
Published by: अर्जुन रिछारिया
Updated Thu, 20 Feb 2025 08:06 PM IST
सार
Indore Weather: इंदौर में तापमान लगातार 31 डिग्री से ऊपर बना हुआ था, हालांकि बीते 24 घंटों में मामूली गिरावट दर्ज की गई। रात का तापमान भी बढ़ने से ठंड पूरी तरह गायब हो गई है, जिससे गर्मी का एहसास तेज हो गया है।
विज्ञापन
दिन में भी चल रही तेज हवाएं
- फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इंदौर में लगातार चार दिनों तक अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस से ऊपर बना रहा, हालांकि बीते 24 घंटों में इसमें एक डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। बावजूद इसके, दिन में तेज धूप और गर्म हवाओं के कारण गर्मी का एहसास बना हुआ है। वहीं, रात के तापमान में एक डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई, जिससे ठंड पूरी तरह गायब हो गई है और फरवरी में ही गर्मी का अनुभव हो रहा है।
हवाओं ने राहत पहुंचाई
बुधवार को पूरे दिन तेज धूप रही और 11 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चली हवाओं ने तापमान में हल्की गिरावट तो दर्ज कराई, लेकिन मौसम में ज्यादा राहत नहीं मिली। दिन का अधिकतम तापमान 30.5 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से एक डिग्री अधिक था, जबकि रात का न्यूनतम तापमान 16.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से तीन डिग्री अधिक था। गुरुवार को दिन का तापमान 30.6 दर्ज किया गया।
अंतिम सप्ताह में मिल सकती है राहत
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, दक्षिण पाकिस्तान और राजस्थान के ऊपर एक साइक्लोनिक सिस्टम एक्टिव है, जो गर्म हवाएं ला रहा है। साथ ही, उत्तर भारत में वेस्टर्न डिस्टरबेंस प्रभावी होने के कारण पूरे प्रदेश में तापमान बढ़ा हुआ है। हालांकि, 24 फरवरी के आसपास एक और वेस्टर्न डिस्टरबेंस सक्रिय होने की संभावना जताई गई है, जिससे प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्का असर देखने को मिल सकता है। फरवरी के अंतिम सप्ताह में तापमान में गिरावट हो सकती है, लेकिन फिलहाल दिन में गर्मी का असर और रात में ठंडक की कमी बनी रहने की संभावना है।