फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore Weather Temperature imd mausam forecast update today

Indore Weather: 24 घंटे में 5 डिग्री उछला पारा, गर्मी का अहसास बढ़ा, लेकिन ठंड जल्द लौटेगी

Mon, 03 Feb 2025 07:49 PM IST
अर्जुन रिछारिया अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Mon, 03 Feb 2025 07:49 PM IST
सार

Indore Weather: हवाओं का रुख बदलते ही तापमान में अचानक उछाल आ गया, जिससे दिन और रात दोनों समय गर्मी महसूस होने लगी। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, बुधवार से एक बार फिर ठंडक लौटेगी और तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी। 

विज्ञापन
Indore Weather Temperature imd mausam forecast update today
Heatwave, dehydration - फोटो : istock

विस्तार

शहर के तापमान में लगातार भारी उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। शनिवार को तापमान में गिरावट के बाद रविवार को एक बार फिर पारा तेजी से चढ़ गया। हवाओं का रुख बदलने के कारण मात्र 24 घंटों में ही रात के तापमान में 5 डिग्री से अधिक की बढ़ोतरी दर्ज की गई, वहीं दिन के तापमान में भी इजाफा हुआ। दिन में दोपहर के वक्त गर्मी के मौसम जैसा अहसास होने लगा।  
विज्ञापन


हवाओं का रुख बदलने से बढ़ा तापमान
विमानतल स्थित मौसम केंद्र के अनुसार, रविवार को दिन का अधिकतम तापमान 28.7 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1 डिग्री और परसों की तुलना में 2.2 डिग्री अधिक था। वहीं, रात का न्यूनतम तापमान 17.2 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से 6 डिग्री और परसों की तुलना में 5.1 डिग्री ज्यादा था। सोमवार को तापमान और बढ़ गया और अधिकतम पारा 32.4 डिग्री पर पहुंच गया, जो बीते दिन की तुलना में 4 डिग्री ज्यादा था। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि दो दिन पहले हवाओं का रुख उत्तरी था, जिससे तापमान में गिरावट आई थी, लेकिन कल से हवाओं का रुख दक्षिण-पूर्वी हो गया, जिससे गर्मी बढ़ गई।  
विज्ञापन


फिर से लौटेगी ठंड
हालांकि, यह गर्मी ज्यादा दिनों तक नहीं टिकेगी। मौसम वैज्ञानिकों ने बताया कि अगले कुछ दिनों तक तापमान में 3 से 4 डिग्री की और बढ़त देखने को मिलेगी और अधिकतम पारा 31 से 32 डिग्री के बीच रहेगा। लेकिन बुधवार से उत्तरी हवाओं के चलते एक बार फिर तापमान में गिरावट आएगी। दिन का अधिकतम तापमान 26 डिग्री और रात का तापमान 12 से 13 डिग्री के बीच रहने की संभावना है। यह स्थिति शुक्रवार तक बनी रहेगी, लेकिन शनिवार से तापमान फिर से बढ़ने लगेगा।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed