फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore Weather: It was humid throughout the day in Indore, the temperature also reached 39 degrees, it rained

Indore Weather:इंदौर में दिनभर रही उमस, तापमान भी 39 डिग्री तक पहुंचा, शाम को हो गई बारिश

Mon, 15 Apr 2024 07:46 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Mon, 15 Apr 2024 07:46 PM IST
सार

इंदौर में सुबह से ही बादल छाए हुए थे। दिन में शहर खूब तपा। तापमान भी 39 डिग्री तक जा पहुँचा। जो इस सीजन का अधिकतम तापमान था। शाम चार बजे बाद हवाओं का दौर शुरू हो गया। शाम पांच बजे बाद बारिश होने लगी। कही रिमझिम तो कही तेज बारिश हुई।

विज्ञापन
Indore Weather: It was humid throughout the day in Indore, the temperature also reached 39 degrees, it rained
इंदौर में सोमवार को बारिश हुृई। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इंदौर में सोमवार को मौसम के अलग-अलग रंग नजर आए। दोपहर तक लोग गर्मी और उमस से परेशान रहे, फिर शाम को अचानक बारिश होने लगी। कुछ देर के लिए इससे थोड़ी देर के लिए मौसम में ठंडक घुल गई लेकिन कुछ समय बाद फिर उमस से लोगों को दो चार होना पड़ा।

विज्ञापन

इंदौर में सुबह से ही बादल छाए हुए थे। दिन में शहर खूब तपा। तापमान भी 39 डिग्री तक जा पहुँचा। जो इस सीजन का अधिकतम तापमान था। शाम चार बजे बाद हवाओं का दौर शुरू हो गया। शाम पांच बजे बाद बारिश होने लगी। कही रिमझिम तो कही तेज बारिश हुई।

विज्ञापन


बारिश से बचने के लिए सड़क पर चल रहे लोग जगह तलाशने लगे। बारिश होने तक सड़कों पर ट्रैफिक भी कम हो गया, लेकिन मौसम खुलने के बाद कई सड़कों पर ट्रैफिक जाम भी हुआ। पलासिया चौराहा पर आधे घंटे तक यातायात बाधित हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन

इस हफ्ते दूसरी बार बारिश

इंदौर में इस सप्ताह दूसरी बार बारिश हुई। इससे पहले शुक्रवार को बारिश हुई थी। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दो तीन दिनों तक मौसम ऐसा ही रहेगा। वेस्टर्न डिस्टरबेंस के कारण मौसम में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है।



दिनभर गर्मी रहेगी और शाम को बारिश के हालात बनेंगे। दिन में भले ही मौसम बदल रहा है, लेकिन रात का तापमान औसत से ज्यादा है। इस पर अप्रैल के दो हफ्तों में रात का तापमान पिछले साल की तुलना में ज्यादा रहा। रविवार को रात का तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से तीन डिग्री ज्यादा था। रविवार को दिन का तापमान 37 डिग्री था, लेकिन सोमवार को पारा 39 डिग्री तक जा पहुंचा।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed