फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   indore weather imd mausam temperature today forecast news update

Indore Weather: सुबह से कोहरा, दिन का तापमान गिरा, अब बढ़ेगी ठंड

Tue, 19 Nov 2024 11:38 AM IST
अर्जुन रिछारिया अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Tue, 19 Nov 2024 11:38 AM IST
सार

Indore Weather: जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में बर्फबारी के साथ जेट स्ट्रीम हवाओं के प्रभाव से मध्यप्रदेश में ठिठुरन बढ़ रही है।
 

विज्ञापन
indore weather imd mausam temperature today forecast news update
इंदौर में दोपहर तक कोहरा रहा। - फोटो : अमर उजाला, इंदौर

विस्तार

मध्यप्रदेश में ठंड का प्रकोप बढ़ गया है और उत्तरी हवाओं के कारण प्रदेश के कई हिस्सों में तापमान में लगातार गिरावट हो रही है। राज्य के इकलौते हिल स्टेशन पचमढ़ी में सबसे ज्यादा ठंड पड़ रही है, जहां तापमान 8.2 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। भोपाल, जबलपुर और उज्जैन जैसे प्रमुख शहरों में भी रात का तापमान सामान्य से काफी नीचे चला गया है। ग्वालियर-चंबल संभाग के जिलों में घने कोहरे और कम विजिबिलिटी के कारण ठंड का असर और बढ़ गया है। मौसम विभाग के अनुसार, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में बर्फबारी के साथ जेट स्ट्रीम हवाओं के प्रभाव से मध्यप्रदेश में ठिठुरन बढ़ रही है। इसके साथ ही आने वाले दिनों में तापमान में और गिरावट होने की संभावना है। 
विज्ञापन


बारिश भी हो सकती है
प्रदेश में ठंड बढ़ने के कारण स्कूलों के समय में बदलाव किया गया है। भोपाल, इंदौर, उज्जैन और जबलपुर में स्कूलों की टाइमिंग को आधे घंटे आगे बढ़ा दिया गया है। पचमढ़ी के अलावा शहडोल, बालाघाट, शाजापुर, उमरिया, नौगांव, रीवा, छिंदवाड़ा, बैतूल, राजगढ़, रायसेन, खंडवा, खरगोन और सिवनी जैसे शहरों में भी तापमान 15 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया गया। ग्वालियर-चंबल संभाग में ठंड और बढ़ने की संभावना है, जहां सर्द हवाओं के साथ-साथ महीने के अंत में बारिश की भी उम्मीद जताई जा रही है। 
विज्ञापन


दिन का तापमान भी कम हुआ
मौसम विभाग ने बताया कि वर्तमान में दिन का तापमान भी औसतन 2 डिग्री सेल्सियस कम है, जबकि रात के तापमान में लगातार गिरावट देखी जा रही है। राजधानी भोपाल में तापमान 13.2 डिग्री, जबलपुर में 12.6 डिग्री, उज्जैन में 15 डिग्री, इंदौर में 15.7 डिग्री और ग्वालियर में 16.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। ठंड से बचाव के लिए लोगों को गर्म कपड़े पहनने और आवश्यक सावधानियां बरतने की सलाह दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed