फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   indore weather alert mausam temperature cold update today

Indore Weather: मप्र में अगले तीन दिन शीतलहर, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

Sun, 15 Dec 2024 10:35 AM IST
अर्जुन रिछारिया अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Sun, 15 Dec 2024 10:35 AM IST
सार

Indore Weather: 18 दिसंबर तक शीतलहर का प्रभाव रहेगा, देर रात और अलसुबह लोग घरों में कैद। कई जिलों में पारा 10 डिग्री के नीचे। 
 

विज्ञापन
indore weather alert mausam temperature cold update today
Indore Weather - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्यप्रदेश में कड़ाके की ठंड का असर पूरे प्रदेश में महसूस किया जा रहा है। अगले दो दिनों तक (17-18 दिसंबर तक) शीतलहर का प्रभाव जारी रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार, 17-18 दिसंबर के बाद ठंड में थोड़ी राहत मिलने की संभावना है। इंदौर में शनिवार को दिन का तापमान 24.4 डिग्री और रात का तापमान 8.9 डिग्री रहा। मौसम विभाग की सीनियर वैज्ञानिक डॉ. दिव्या ई. सुरेंद्रन ने बताया कि उत्तर भारत से चलने वाली बर्फीली हवाओं की वजह से पूरा प्रदेश ठिठुर रहा है। रविवार को भी ऐसा ही मौसम बना रहेगा।
विज्ञापन


शीतलहर और कोल्ड डे का अलर्ट
भोपाल, इंदौर समेत 36 जिलों में शीतलहर और कोल्ड डे का अलर्ट जारी किया गया है। शाजापुर, सीहोर, विदिशा, रायसेन, जबलपुर और शहडोल में ऑरेंज अलर्ट जारी है। विदिशा, रायसेन, शाजापुर, और सीहोर में बर्फ जमने की संभावना है। 
विज्ञापन


सबसे ठंडे स्थान
पचमढ़ी में तापमान 2 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जो प्रदेश का सबसे ठंडा स्थान रहा। उमरिया में 2.8 डिग्री और मंडला में 3 डिग्री दर्ज किया गया। भोपाल और जबलपुर क्रमशः 4.2 और 4 डिग्री सेल्सियस के साथ प्रमुख शहरों में सबसे ठंडे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


ठंड का कारण
उत्तर भारत से बर्फीली हवाओं के आने और पश्चिम-उत्तर भारत में 222 किमी/घंटा की गति से चल रही सब-ट्रॉपिकल जेट स्ट्रीम हवाओं के कारण प्रदेश में ठंड का असर अधिक हो गया है।

क्षेत्रवार चेतावनी
शीतलहर वाले जिले: मंदसौर, रतलाम, बड़वानी, देवास, गुना, शिवपुरी, अशोकनगर, सागर, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, पन्ना, दमोह, कटनी, उमरिया, सिवनी, मंडला, अनूपपुर, सिंगरौली।

कोल्ड डे वाले जिले: इंदौर, सीधी, नरसिंहपुर, राजगढ़, बैतूल, धार, उज्जैन, नीमच।

पेड़-पौधों पर बर्फ जमने की संभावना बढ़ गई
ठंड के कारण पेड़-पौधों पर बर्फ जमने की संभावना बढ़ गई है, जिससे कृषि पर भी असर पड़ सकता है। ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में ठंड से बचाव के लिए सावधानियां बरतने की सलाह दी गई है। आने वाले दिनों में थोड़ी राहत की उम्मीद है, लेकिन फिलहाल ठंड से बचाव के लिए गर्म कपड़े और उचित इंतजाम करना आवश्यक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed