फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: Water receded from the roads in Indore, now the problem of potholes has increased

Indore: इंदौर में सड़कों से पानी उतरा, अब गड्ढों के बढ़ाई परेशानी

Wed, 28 Aug 2024 08:06 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Wed, 28 Aug 2024 08:06 PM IST
सार

इंदौर में सबसे ज्यादा गड्ढे पूर्वी रिंग रोड पर हैै। यहां खजराना और मुसाखेड़ी मेें ब्रिज का काम चल रहा है। ट्रैफिक का दबाव सर्विस रोड पर है, लेकिन वहां  आधे फीट के गड्ढे हो चुके है। खजराना चौराहेे पर इस कारण यातायात भी बाधित हो रहा है।

विज्ञापन
Indore: Water receded from the roads in Indore, now the problem of potholes has increased
इंदौर की सड़कों पर गड्ढे। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इंदौर मेें जलजमाव के बाद अब सड़कों पर हो रहे गड्ढे अब ट्रैफिक में बाधा खड़ी कर रहे हैै। इससे हादसे भी हो रहे है। बारिश का मौसम होने के कारण डामर प्लांट शुरु नहीं हो पाए हैै।

विज्ञापन


इस कारण पेचवर्क भी नहीं हो पा रहे है। रिंग रोड के सर्विस रोड पर तो आधा से एक फुट के गड्ढे हो चुके है। मंगलवार को तिलक नगर रोड पर एक रिक्शा अचानक पलट गया। बताया जा रहा है कि गड्ढे से बचने के लिए चालक ने रिक्शा डिवाइडर से टकर दी। इस हादसे में एक स्कूली बच्चे की मौत होत गई।

विज्ञापन

 

डामर की सड़कों के अलावा सीमेंट की सड़कों पर भी गड्ढे नजर अाने लगे है। शहर के आंबेडकर नगर, खजराना, विजय नगर, बाणगंगा, सदरबाजार सहित अन्य मार्गों पर गड्ढे हो चुके है। फिलहाल गहरेे गड्ढों मेें निगम चूरी बिछा रहा है। मौसम खुलने के बाद पेचवर्क शुरू किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे ज्यादा गड्ढे पूर्वी रिंग रोड पर

 

इंदौर में सबसे ज्यादा गड्ढे पूर्वी रिंग रोड पर हैै। यहां खजराना और मुसाखेड़ी मेें ब्रिज का काम चल रहा है। ट्रैफिक का दबाव सर्विस रोड पर है, लेकिन वहां  आधे फीट के गड्ढे हो चुके है। खजराना चौराहेे पर इस कारण यातायात भी बाधित हो रहा है। शहर के राऊ और स्वदेशी मिल ब्रिज पर भी गड्ढे हो चुके है और सरिए निकल आए है। बायपास से इंदौर की तरफ आने के लिए स्कीम-134 की काॅलोनियों में ट्रैफिक डायवर्ट किया गया है। इस कारण काॅलोनी की सड़कें खराब हो गई हैै।

 

खराब सड़कों के कारण एक हजार से ज्यादा हादसे

शहर में बीते छह माह में ट्रैफिक विभाग के अनुसार 1850 से ज्यादा हादसे हुए है। इनमें एक हजार से ज्यादा हादसे खराब सड़कों के कारण हुए है। सड़क हादसों के कारण छह माह मेें 150 मौतें हो चुकी हैै। जनकार्य समिति प्रभारी राजेेंद्र राठौर ने कहा कि पेचवर्क के टेंडर आमंत्रित किए है। जल्दी ही सड़कों को ठीक किया जाएगा।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed