Indore:कम हुआ शहर के तालाबों का जलस्तर, जून तक साथ देगा यशवंत सागर तालाब
अप्रैल माह की शुरूआत में शहर के बोरिंगों का जलस्तर कम हो गया है और पानी की डिमांड भी बढ़ गई है। इसे देखते हुए नगर निगम ने 300 टैंकरों से शहर के 89 वार्डों में जल वितरण शुरू किया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गर्मी के मौसम में शहर के तालाबों का जलस्तर भी कम हो गया है। इंदौर के बड़े हिस्से की प्यास बुझाने वाले यशवंत सागर तालाब का जलस्तर 15 फीट है। जो जून माह तक के लिए पर्याप्त है। इससे होने वाली सप्लाई प्रभावित नहीं होगी। इस तालाब की क्षमता 19 फीट है। पिछले साल बारिश में यह तालाब लबालब भर गया था।
यशवंत सागर तालाब से एरोड्रम और बाणगंगा क्षेत्र की पांच टंकियां भरी जाती है। प्रतिनिधि 30 एमएलडी पानी की सप्लाई होती है। यशवंत सागर के अलावा बिलावाली तालाब से भी जलापूर्ति होती है। अप्रैल माह की शुरूआत में शहर के बोरिंगों का जलस्तर कम हो गया है और पानी की डिमांड भी बढ़ गई है। इसे देखते हुए नगर निगम ने 300 टैंकरों से शहर के 89 वार्डों में जल वितरण शुरू किया है। इनमें नगर निगम के 80 टैंकर है, बाकि किराए पर लेकर लगाए गए है।
पांच टंकियों में पहुंच रहा तालाब का पानी
यशवंत सागर तालाब से पल्हर नगर, बीएसएफ, महाराणा प्रताप नगर, कालानी नगर और बाणगंगा टंकी को भरा जा रहा है। इसके अलावा कुछ इलाकों में सीधी सप्लाई भी हो रही है। अफसरों ने कहा कि तालाब में पर्याप्त पानी है। इंदौर में मानसून जून में आ जाता है। तब तक तालाब से जलापूर्ति हो सकेगी। इस तालाब का पानी सुपर काॅरिडोर क्षेत्र में भी पहुंचाया जा रहा है। आईटी कंपनी टीसीएस और इंफोसिस कैम्पस को भी तालाब से पानी दिया जा रहा है।
शहर में आता है 500 एलएलडी से ज्यादा पानी
इंदौर शहर में नर्मदा के तीनों चरणों से 450 एमएलडी से ज्यादा पानी आता है। इसके अलावा यशवंत सागर और बिलावली तालाब से 35 एमएलडी पानी आता है। शहर के सार्वजनिक बोरिंगों से 15 एमएलडी पानी मिल जाता है। इस माह नर्मदा लाइन फूटने और पंप बंद होने के कारण पांच बार जलूद से जलापूर्ति प्रभावित हुई। शहर में कई निजी बोरिंग है। गर्मी के दिनों में कई बोरिंग सूख जाते है, तो कई बोरिंगों का पानी कम हो जाता है। इस कारण टैंकरों से जल वितरण की डिमांड बढ़ जाती है।
शहर के तालाबों का जलस्तर
तालाब -जलस्तर क्षमता
यशवंत सागर तालाब-15 फीट -19 फीट
बिलावली तालाब-26 फीट- 34 फीट
छोटा बिलावली- 5 फीट- 12 फीट
बड़ा सिरपुर- 10 फीट-16 फीट
छोटा सिरपुुर- 8 फीट- 14 फीट
पिपलियापाला- 13 फीट-16 फीट
