फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: Vote from home starts in Indore from Saturday, polling parties will reach three thousand houses.

Indore: इंदौर में वोट फ्राॅम होम शनिवार से शुरू, तीन हजार घरों में पहुंचेगी पोलिंग पार्टियां

Sat, 04 May 2024 09:14 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Sat, 04 May 2024 09:14 PM IST
सार

संभागायुक्त दीपक सिंह ने बताया कि इंदौर संभाग में 85 साल से ज्यादा उम्र के कई वोटरों ने मतदान केंद्रों पर जाकर वोटिंग करने की इच्छा जताई है। इनमें कई दिव्यांगजन भी शामिल है,लेकिन उन्हें कतार में नहीं लगना होगा।

विज्ञापन
Indore: Vote from home starts in Indore from Saturday, polling parties will reach three thousand houses.
वरिष्ठ मतदाता वोट डालते हुए। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इंदौर के उम्रदराज मतदाता और दिव्यांग वोटरों को निर्वाचन आयोग से अपने घर से पोस्टल बैलेट के जरिए वोट डालने की सुविधा दी है। इंदौर लोकसभा क्षेत्र में इस श्रेणी में 25 हजार से ज्यादा वोटर है, लेकिन वर्क फ्राॅम होम के लिए 3,126 लोगों ने ही सहमति दी। इनमें 2630 वरिष्ठ नागरिक और 496 दिव्यांगजन है। ज्यादातर उम्रदराज वोटरों ने भी मतदान केंद्र तक जाकर वोट करने की इच्छा जताई है।

विज्ञापन

वोट फ्राॅम होम इंदौर में तीन दिनों तक चलेगा। अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में पोलिंग पार्टियां जाकर पोस्टर बैलेट से वोट डलवाएगी। विधानसभा चुनाव में भी कई वरिष्ठजनों ने वोट डाले थे।

विज्ञापन

वरिष्ठजनों को मतदान केंद्रों पर कतार में नहीं लगना होगा

संभागायुक्त दीपक सिंह ने बताया कि इंदौर संभाग में 85 साल से ज्यादा उम्र के कई वोटरों ने मतदान केंद्रों पर जाकर वोटिंग करने की इच्छा जताई है। इनमें कई दिव्यांगजन भी शामिल है। निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार पीठासीन अधिकारियों को कहा गया है कि वरिष्ठ नागरिकों को कतार में न खड़े रहने दे। उनसे प्राथमिकता से मतदान कराए।

विज्ञापन
विज्ञापन


संभागायुक्त ने कहा कि झाबुआ, आलीराजपुर, जोबट जैसे जिलों में कई मतदाता दूसरे राज्यों में रोजगार के लिए जाते है। दूसरे राज्यों के उन उद्योगों को भी हमने मतदान के लिए अवकाश देने के लिए कहा है, ताकि मतदाता अपने गृह क्षेत्रों में आकर वोट डाल सके। आईजी अनुराग ने बताया कि पूरे संभाग में सात हजार से ज्यादा मतदान केंद्र है। उनमें छह प्रतिशत संवेदनशील केंद्र है। वहां पर सीअारपीएफ के जवान तैनात रहेंग। पूरे संभाग में चुनाव के लिए 17 हजार पुलिस जवान तैनात रहेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed