फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore Bikini Girl Viral Video Case Girl Roamed Market Wearing Bra When People Protested News in Hindi

Indore: ब्रा पहनकर सड़कों पर क्यों घूमीं युवती? सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर ने बताया कारण, कहा-अकाउंट डिलीट हो

Sun, 29 Sep 2024 07:59 PM IST
indore Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Sun, 29 Sep 2024 07:59 PM IST
सार

Indore Bikini Girl Viral Video Case: इंदौर के प्रमुख बाजारों में ब्रा पहनकर घूमने वाली युवती पर एफआईआर दर्ज हो गई है। अमर उजाला ने शहर के सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और आर्टिस्ट से इस मुद्दे को लेकर बातचीत की। इस दौरान उन्होंने युवती पर गंभीर आरोप लगाए, पढ़िए क्या कहा?

विज्ञापन
Indore Bikini Girl Viral Video Case Girl Roamed Market Wearing Bra When People Protested News in Hindi
बिकनी गर्ल के विरोध में आर्टिस्ट। - फोटो : अमर उजाला, इंदौर

विस्तार

इंदौर की सड़कों पर बिकनी पहनकर वीडियो बनाने वाली लड़की के विरोध में अब सोशल मीडिया इन्फ्लूएंसर भी उतर आए हैं। इनका कहना है कि सरकार को इस तरह के मामलों में इन्फ्लुएंसर का अकाउंट डिलीट करवाना चाहिए। यदि यह तरीका आगे बढ़ता रहा तो समाज में बहुत गलत संदेश जाएगा। सभी ने यह भी कहा कि जो उस लड़की को करना था वह तो उसने कर ही लिया। सोशल मीडिया पर उसके फालोअर्स तो लगातार बढ़ते जा रहे हैं। 
विज्ञापन


क्या है मामला?
इंदौर में एक लड़की बिकनी में शहर के प्रमुख बाजारों में घूमती नजर आई थी। उसने सोशल मीडिया पर लोकप्रिय होने के लिए यह वीडियो बनाए और वायरल किए। जब जनता नाराज हुई तो उसने कहा कि जनता की नाराजगी से उसे कोई फर्क नहीं पड़ता। बाद में उस पर पुलिस केस दर्ज हुआ और उसने रोते हुए माफी मांगी और अपने वीडियो डिलीट किए। हालांकि सोशल मीडिया पर हर जगह उसके वीडियो वायरल हो रहे हैं। 
विज्ञापन


क्या बोले इन्फ्लुएंसर
अमर उजाला से बातचीत में सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर आरती सोनवानिया ने कहा कि यह बहुत गलत ट्रेंड है। इससे समाज में गलत मैसेज गया। एक्टर शालिनी सिंह ने कहा कि इस तरह के हथकंडे अपनाने वाले लोगों का सोशल मीडिया अकाउंट डिलीट होना चाहिए। तभी उन्हें पता चलेगा कि लोकप्रियता के लिए उन्होंने जो किया वह भी चली गई और बदनामी अलग हुई। कंटेंट क्रिएटर रवि परमार ने कहा कि जनता को इस तरह के वीडियो नहीं देखना चाहिए और इस तरह के अकाउंट की रिपोर्ट करना चाहिए। इससे खुद भी वह अकाउंट बंद होंगे या फिर वायरल नहीं होंगे। आर्टिस्ट केशव शर्मा मुंबई में रहते हैं और कई फिल्म, टीवी शो के प्रोजेक्ट से जुड़े हैं। उन्होंने कहा कि मुंबई में भी हमने लोकप्रियता पाने के लिए इस तरह से कभी कोई घटना नहीं देखी। शहर की सड़कों पर कोई अश्लीलता फैलाकर वायरल होने का प्रयास करे यह बिल्कुल भी सही नहीं है। इंदौर तो अपनी संस्कृति के लिए पहचाना जाता है। हमें इस तरह के लोगों पर सख्त कार्रवाई करना चाहिए। एक्टर नवीश पंवार ने कहा कि हम लोग पहचान बनाने के लिए दिनरात मेहनत कर रहे हैं। यदि आप अच्छे वीडियो बनाएंगे तो आपको भले ही समय लगे लेकिन आपकी ब्रांड वैल्यू अच्छी रहेगी। इससे आपको पैसा और लोकप्रियता दोनों मिलेगी। थियेटर आर्टिस्ट अनिल भाटिया ने कहा कि इस तरह के अकाउंट बैन करना चाहिए ताकि यह ट्रेंड आगे न बढ़े। 
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed