फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: Vinod Aggarwal of Indore is the richest person of Madhya Pradesh.

Indore: इंदौर के व्यवसायी विनोद अग्रवाल मध्य प्रदेश के सबसे अमीर व्यक्ति, दिनेश पाटीदार तीसरे नंबर पर

Thu, 29 Aug 2024 10:04 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Thu, 29 Aug 2024 10:04 PM IST
सार

मध्य प्रदेश के तीसरे धनवान व्यक्ति भी इंदौर के दिनेश पाटीदार है। वे शक्ति पंप कंपनी के कर्ताधर्ता हैै। उनकी संपत्ति 3400 करोड़ रुपये है।मध्य प्रदेेश के दूसरे सबसे ज्यादा धनवान व्यक्ति उजास एनर्जी के श्याम सुंदर मूंदड़ा है।

विज्ञापन
Indore: Vinod Aggarwal of Indore is the richest person of Madhya Pradesh.
विनोद अग्रवाल और दिनेश पाटीदार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हुरुन रिच लिस्ट 2024 में इंदौर के उद्योगपति विनोद अग्रवाल 394 वीं सूची में है। वे मध्य प्रदेश के सबसे धनवान व्यक्ति हैं। पिछली बार भी वे इस पायदान में सबसे अव्वल थे। कोल कारोबारी अग्रवाल की संपत्ति पिछले साल 6700 करोड़ थी, जो बढ़कर इस साल 7100 करोड़ रुपये हो गई।

विज्ञापन


मध्य प्रदेश के तीसरे धनवान व्यक्ति भी इंदौर के दिनेश पाटीदार है। वे शक्ति पंप कंपनी के कर्ताधर्ता हैं। उनकी संपत्ति 3400 करोड़ रुपये है। मध्य प्रदेश के दूसरे सबसे ज्यादा धनवान व्यक्ति उजास एनर्जी के श्याम सुंदर मूंदड़ा हैं। 
विज्ञापन


दिलीप सूयवंशी सूची से बाहर
चार साल पहले दिलीप बिल्डकाॅन के प्रमुख दिलीप सूर्यवंशी पहले नंबर पर थे, लेकिन उनकी कंपनी के शेयरों की कीमत घटने के कारण पिछले साल वे चौथे क्रम पर आ गए थे, लेकिन इस साल वे सूची से बाहर हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


दान भी खूब देते हैं विनोद अग्रवाल
प्रदेश के सबसे अमीर कारोबारी विनोद अग्रवाल का कोल और ट्रांसर्पोटेशन का कारोबार है। वे काफी दान भी करते हैं। उज्जैन महाकाल मंदिर की भोजनशाला का भवन उन्होंने तैयार करवाया है। इंदौर में एक स्वास्थ्य केंद्र का बड़ा भवन भी उन्होंने तैयार कराया है। योग से जुड़ी गतिविधियां भी वे संचालित करते हैं। प्रदेश की टॉप 10 सूची में इंदौर के नितिन अग्रवाल, प्रकाश स्फॉल्डिंग, शक्ति पंप के सुनील पाटीदार और आनंद ज्वेलर्स के गौरव आनंद हैं।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed