फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: Videographer in Indore was troubled by debt, committed suicide by hanging himself

Indore: लाखों के कर्ज से परेशान वीडियोग्राफर ने फंदा लगाकर दे दी जान, माता-पिता का इकलौता था

Thu, 27 Mar 2025 01:35 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Thu, 27 Mar 2025 01:35 PM IST
सार

पुलिस ने दरवाजा खोला और कमरे की तलाशी ली, हालांकि पुलिस को कमरे से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला। परिजनों ने बताया कि उनसे फोटोग्राफी बिजनेस को बढ़ाने के लिए कर्ज लिया था,लेकिन वह चुका नहीं पा रहा था। 

विज्ञापन
Indore: Videographer in Indore was troubled by debt, committed suicide by hanging himself
युवक ने लगाई फांसी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 एक वीडियोग्राफर ने फंदा लगाकर जान दे दी। उस पर लाखों रुपये का कर्ज था और लोग उस पर कर्ज चुकाने का दबाव बना रहे थे। इससे वह तनाव में आ गया था। रात को उसने अपने घर पर फांसी लगा दी। वह परिवार में इकलौता था।

विज्ञापन

द्वारकापुरी क्षेत्र में रहने वाले अमित पिता महेश चावड़ा ने अपने घर में फंदा लगा लिया। बुधवार रात को जब मां ने कमरे का दरवाजा खटखटाया तो उसने नहीं खोला। माता-पिता एक रिश्तेदार के यहां खाने गए थे। अमित घर पर ही था। रात को जब वे लौटे तो घटना का पता चला। दरवाजा नहीं खोलने पर आस पड़ोसियों ने रोशनदान से झांककर देखा तो अमित फंदे पर लटका हुआ था। 
विज्ञापन


यह खबर भी पढ़ें: गर्मी का कहर, इंदौर में सुबह से चल रही गर्म हवाएं, 7 शहरों में पारा 40 डिग्री पार
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद परिजनों ने पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने आकर दरवाजा खोला और शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। इसके बाद कमरे की तलाशी ली। हालांकि, पुलिस को कमरे से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला। परिजनों ने बताया कि उसने फोटोग्राफी के बिजनेस को बढ़ाने के लिए कर्ज लिया था, लेकिन वह चुका नहीं पा रहा था। इस कारण वह तनाव में रहता था। अमित माता पिता की इकलौती संतान थी। उसके इस कदम से माता-पिता सदमे में है।

काम के बाद समय पर नहीं मिलता था पैसा
परिजनों ने बताया कि अमित ने नए कैमरे और उपकरण कर्ज लेकर खरीदे थे। उसे काम भी मिलता था, लेकिन लोग पैसा उधार कर लेते थे और समय पर नहीं देते थे। इस कारण वह कर्ज नहीं उतार पा रहा था। इसे लेकर अक्सर वह तनाव में रहता था। पुलिस ने अमित का मोबाइल भी जब्त किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed