इंदौर : जन्मअष्टमी पर बांके बिहारी मंदिर के डिस्प्ले बोर्ड पर दिखी ऊर्दू की आयतें, हिन्दू संगठनों की आपत्ति
इंदौर में जन्माष्टमी के मौके पर बांके बिहारी मंदिर के बाहर लगे डिस्प्ले बोर्ड पर कुछ देर के लिए अरबी की आयतें चलने से विवाद खड़ा हो गया। हिंदू संगठनों ने इस पर आपत्ति जताते हुए जांच की मांग की है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इंदौर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर बांके बिहारी मंदिर के बाहर लगे डिस्प्ले बोर्ड पर कुछ देर के लिए अरबी की आयतें चलने का मामला सामने आया है। इस पर हिंदू संगठनों ने आपत्ति जताई है और पुलिस ने भी जांच शुरू की है।
डिस्प्ले संचालक ने गलती से उर्दू में मिली आयतें चलने की बात कही है। हिंदू संगठनों का कहना है कि जन्माष्टमी पर डिस्प्ले में राधे-राधे, नंद के आनंद भयो और जय कन्हैया लाल की पंक्तियां चलना चाहिए थीं। अरबी की आयतें कैसे चलीं, इसकी जांच होनी चाहिए।
इंदौर के प्राचीन बांके बिहारी मंदिर में हर साल जन्माष्टमी पर आयोजन होते हैं। इस बार भी मंदिर में विशेष अनुष्ठान हुए। मंदिर के बाहर डिस्प्ले पर भगवान श्रीकृष्ण से जुड़े नारे चलाने के लिए कहा गया था, लेकिन कुछ देर के लिए अरबी की आयतें डिस्प्ले होने लगीं।
मामला पुलिस तक पहुंचा तो जांच शुरू हुई। जांच में पता चला कि उर्दू में कुरान की आयतें चली थीं। इसमें डिस्प्ले चलाने वाले संचालक की लापरवाही सामने आई है। उसने पुलिस को बताया कि अलग-अलग धार्मिक आयोजनों के नारे एक ही पेनड्राइव में सेव किए हैं। उस पेनड्राइव का इस्तेमाल करने पर एक साथ सभी लिखित सामग्री डिस्प्ले हो गई। बाद में जब यह मामला पता चला तो स्क्रीन से सामग्री हटा दी गई।
