फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: Union Minister Virendra Khatik said- the opposition is going through a period of frustration and disap

Indore: केेंद्रीय मंत्री वीरेंद्र खटीक ने कहा- विपक्ष हताशा, निराशा के दौर से गुजर रहा है

Sun, 28 Jul 2024 05:07 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Sun, 28 Jul 2024 05:07 PM IST
सार

खटीक से स्वच्छ शहर इंदौर में ट्रांसजेंडरों के लिए सार्वजनिक शौचालय नहीं होने का जब सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा कि ट्रांसजेंडरों के संबंध में जल्दी ही एक कार्यशाला आयोजित की जा रही है। जिसमेें अलग-अलग प्रदेशों के अफसर शामिल होंगे।

विज्ञापन
Indore: Union Minister Virendra Khatik said- the opposition is going through a period of frustration and disap
केंद्रीय मंत्री वीरेंद्र कुमार खटीक। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

केंद्रीय सामाजिक न्याय विभाग मंत्री वीरेंद्र कुमार खटीक रविवार को इंदौर आए। उन्होंने मीडिया से चर्चा में कहा कि देश की जनता ने विपक्ष को तीसरी बार नकार दिया है। उनके पास कोई मुद्दा नहीं बचा है। वे बजट को लेकर भी बेबुनियाद आरोप लगा रहे है। दरअसल विपक्ष हताशा, निराशा और उदासी के दौर से गुजर रहा है।

विज्ञापन


उन्होंनेे केंद्रीय बजट को लेकर कहा कि विपक्ष ने देश में बजट को लेकर निराशा का माहौल बनाने की कोशिश की, लेकिन निवेशकों मेें बजट के कारण उत्साह का माहौल है। विदेशी निवेेशक भारत की अर्थव्यवस्था की तरफ आकर्षित हो रहे है और निवेश भी कर रहे है। बजट के सकारात्मक परिणाम जल्दी ही नजर आएंगे। 

विज्ञापन


खटीक से स्वच्छ शहर इंदौर में ट्रांसजेंडरों के लिए सार्वजनिक शौचालय नहीं होने का जब सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा कि ट्रांसजेंडरों के संबंध में जल्दी ही एक कार्यशाला आयोजित की जा रही है। जिसमेें अलग-अलग प्रदेशों के अफसर शामिल होंगे। कार्यशाला में ट्रांसजेंडरों से जुड़ी समस्या और उनके निराकरण पर जोर दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन


एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार सबका साथ, सबका विकास के भाव से काम करती है। विपक्ष भेदभाव करने का आरोप लगाता है। उसमे कोई दम नहीं है। राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण जो प्रोजेक्ट बनता है।


उससे राज्य आपस में जुड़े रहते है। सभी को उसका फायदा होता है। जीएसटी का संग्रहण जिन राज्यों से होता है, उसे उसी अनुपात में बराबरी से आवंटित किया जाता है। पत्रकारवार्ता में मंत्री तुलसी सिलावट, सांसद शंकर लालवानी, भाजपा नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे मौजूूद थे।  

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed