फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: Two and a half year old girl dies in Indore, falls from the first floor while playing

Indore: इंदौर में ढाई साल की बच्ची की मौत, खेलते-खेलते पहली मंजिल से गिरी

Sun, 26 Apr 2026 11:56 AM IST
Abhishek Chendke न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: Abhishek Chendke Updated Sun, 26 Apr 2026 11:56 AM IST
सार

इंदौर के द्वारकापुरी क्षेत्र में गैलरी की रैलिंग के बीच छोड़े गए खतरनाक गैप के कारण ढाई साल की बच्ची की पहली मंजिल से गिरकर मौत हो गई। वह अपने माता पिता के साथ दादाजी के घर आई थी। छह माह में इस तरह के पांच हादसे इंदौर में हो चुके है। 

विज्ञापन
Indore: Two and a half year old girl dies in Indore, falls from the first floor while playing
मासूम की मौत। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इंदौर में घरों की बनावट के समय बरती गई लापरवाही मासूमों की मौत की वजह बन रही है। छह माह में शहर में पाँच बच्चों की गैलरी के बीच छोड़ी गई गैप से गिरने के कारण मौत हो गई। द्वारकापुरी में भी इस तरह की घटना हो गई। ढाई साल की बच्ची पहली मंजिल की गैलरी से गिर गई। मासूम बच्ची मुस्कान दशोरे अपने दादा-दादी के यहाँ आई थी और खेलते-खेलते वह गैलरी में चली गई। परिवार के लोग बातें करने में मशगूल थे और मुस्कान गैलरी से गिर पड़ी। वह इकलौती संतान थी।

विज्ञापन

 

मुस्कान के पिता नरेंद्र पीथमपुर की कंपनी में काम करते हैं। वे दो दिन के लिए अपने माता-पिता से मिलने बेटी और पत्नी को लेकर आए थे। मुस्कान गैलरी की तरफ जाकर खेलने लगी और फिर वह रेलिंग के बीच से झाँकने लगी। इस दौरान उसका संतुलन बिगड़ा और वह पहली मंजिल से सिर के बल जमीन पर जा गिरी।

विज्ञापन

 

लोगों ने उसे गिरते हुए देखा तो परिजनों को जानकारी दी। पिता नरेंद्र मुस्कान को निजी अस्पताल ले गए, लेकिन सिर पर गंभीर चोट के कारण उसे भर्ती नहीं किया गया और दूसरे अस्पताल में भेज दिया गया। अस्पताल ले जाते समय मुस्कान ने दम तोड़ दिया। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुँची और परिजनों के बयान लिए। इसके बाद पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है। पुलिस इसे हादसा मानकर जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed