{"_id":"655cbaa37fc1c983a10af23e","slug":"indore-traffic-jam-mhow-naka-annpurna-mandir-ranjeet-hanuman-2023-11-21","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Indore Traffic Jam : महू नाके से अन्नपूर्णा मंदिर तक एक किमी का जाम, हजारों वाहन रेंगने को मजबूर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Indore Traffic Jam : महू नाके से अन्नपूर्णा मंदिर तक एक किमी का जाम, हजारों वाहन रेंगने को मजबूर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
Published by: अर्जुन रिछारिया
Updated Tue, 21 Nov 2023 07:46 PM IST
सार
सोमवार को राजबाड़ा में लगे जाम के बाद मंगलवार को महू नाका क्षेत्र में लोग परेशान होते रहे। तमाम तैयारियों के बावजूद पुलिस और प्रशासन ट्रैफिक मैनेजमेंट नहीं संभाल सके। दो दिन से ट्रैफिक जाम से जूझ रहा शहर।
विज्ञापन
1 of 2
महू नाके से अन्नपूर्णा मंदिर तक एक किमी का जाम। फोटो- जयेश मालवीय।
- फोटो : अमर उजाला, इंदौर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर में ट्रैफिक मैनेजमेंट चुनौती बनता जा रहा है। पुलिस, प्रशासन और जनप्रतिनिधियों के तमाम दावों के बावजूद Indore Traffic Jam की समस्या से बेहाल है। पिछले दो दिन में तो लाखों लोग ट्रैफिक जाम की वजह से परेशान हुए हैं। सोमवार को राजबाड़ा से लेकर कलेक्टर कार्यालय तक जाम लगा था और आज भी मालवा मिल और राजबाड़ा क्षेत्र में शाम से जाम लग रहा है। दशहरा मैदान से महू नाका के क्षेत्र में तो एक किमी से अधिक लंबा जाम लगा हुआ है।
दशहरा मैदान में एक किमी का जाम
दशहरा मैदान और महू नाका के क्षेत्र में शाम पांच बजे से यहां पर जाम लगना शुरू हो गया था और देर रात तक यही हालात बने रहे। इस दौरान ट्रैफिक पुलिस और अन्य विभाग भी पस्त नजर आए। जाम का असर आसपास के कई क्षेत्रों में देखा गया। रणजीत हनुमान मंदिर में चल रहे भंडारे की रणजीत हनुमान वाली सड़क को बंद कर दिया गया है। यहां पर बड़ी संख्या में भक्तों की आवाजाही है। इस वजह से महूनाका से लेकर अन्नपूर्णा तक वाहनों का लोड बढ़ गया है। यहां पर शाम पांच बजे से ही जाम लगा हुआ है।
आयोजन से पहले तैयारी की, फिर भी लग गया जाम
शहर के हालात यह हो गए हैं कि कोई भी आयोजन हो जाम लग जाता है। शहर के किसी भी क्षेत्र में कोई बड़ा आयोजन होता है तो जाम की स्थिति बन जाती है। पुलिस, प्रशासन की तैयारियों के बावजूद अब जाम के हालात संभल नहीं पा रहे हैं। रणजीत हनुमान मंदिर पर भंडारे की वजह से ट्रैफिक पुलिस और अन्य विभागों ने पहले से ही यहां पर तैयारियां कर रखीं थी इसके बावजूद जाम लग गया। कई घंटों तक भी जाम की स्थित संभल नहीं सकी।
2 of 2
एक घंटे से लोग परेशान।
- फोटो : अमर उजाला, इंदौर
दो दिन से शहर बेहाल
ट्रैफिक डीसीपी मनीष अग्रवाल ने बताया कि दो दिन से अचानक ट्रैफिक का लोड बढ़ गया है। हमने मीटिंग में इसकी समीक्षा की तो पता चला कि दीपावली की छुटिट्यां और चुनाव खत्म होने के बाद सोमवार को सभी बाजार पूरी तरह से खुले और लोगों की आवाजाही तेज हुई। इसके साथ सभी स्कूल, कालेज की बसें सड़कों पर आ गईं। शादियों का सीजन आने से खरीदारी तेजी से बढ़ी। सभी कारण एक साथ होने से सड़क पर ट्रैफिक का लोड बढ़ गया और जाम लगने लगा।
15 मिनट के सफर में लग रहा एक घंटा
शहर के कई क्षेत्रों में जाम की वजह से यह हालात हो गए हैं कि 15 मिनट का सफर एक घंटे में पूरा हो रहा है। शाम के समय दफ्तर से छूटने वाले लोग इससे सबसे अधिक प्रभावित हो रहे हैं। न सिर्फ समय बल्कि ईंधन का भी अपव्यय हो रहा है।
सुबह और शाम अधिक परेशानी
सुबह स्कूल बसों की वजह से जाम बहुत लग रहा है और शाम के समय दफ्तर छूटने और बाजारों में भीड़ होने की वजह से जाम अधिक लग रहा है। शाम को शहर के प्रमुख बाजारों और उनके आसपास के क्षेत्रों में तो हालत यह हो जाती है कि एक किमी गाड़ी दूर रखकर बाजारों में जाना पड़ता है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।