फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: Traders said- We do not want Sarafa Chowpatty to be shifted to some other place.

Indore:व्यापारी बोले- हम नहीं चाहते कि सराफा चौपाटी कही दूसरी जगह शिफ्ट हो

Mon, 26 Feb 2024 03:12 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Mon, 26 Feb 2024 03:12 PM IST
सार

व्यापारियोंं ने बताया कि व्यपारियों को सड़क घेरकर दुकानें नहीं लगाने को कहा गया है। आग बुझाने के यंत्र भी सभी को रखने को कहा गया है। आने वाले दिनों में सराफा की सुरक्षा में और बदलाव देखने को मिलेगा। सुरक्षाकर्मी भी बढ़ाए जा रहे है।   

विज्ञापन
Indore: Traders said- We do not want Sarafa Chowpatty to be shifted to some other place.
सराफा चौपाटी का समिति ने किया दौरा। - फोटो : amar ujala digital

विस्तार

इंदौर के सराफा चौपाटी की जांच के लिए गठित की गई नगर निगम की कमेटी ने दूसरी बार फिर सोमवार को सराफा चौपाटी का दौरा किया। चौपाटी में बदली व्यवस्था से समिति के सदस्य संतुष्ट तो नजर आए लेकिन बिजली के खुले तार और गैस टंकियां के ज्यादा इस्तेमाल को लेकर उन्होंने व्यापारियों को हिदायत भी दी।

विज्ञापन


रात साढ़े दस बजे समिति ने दौर शुरू किया। उन्हें दोनो तरफ दुकानें फुटपाथ किनारे नजर आई। चौपाटी पर आने वाले लोगों के लिए पर्याप्त जगह थी,लेकिन छोटा सराफा वाली गली में ज्यादा भीड़ थी और निकालने की व्यवस्था भी ठीक नहीं मिली।
विज्ञापन


व्यापारियोंं ने बताया कि व्यपारियों को सड़क घेरकर दुकानें नहीं लगाने को कहा गया है। आग बुझाने के यंत्र भी सभी को रखने को कहा गया है। आने वाले दिनों में सराफा की सुरक्षा में और बदलाव देखने को मिलेगा। सुरक्षाकर्मी भी बढ़ाए जा रहे है।   

विज्ञापन
विज्ञापन

समिति तैयारी करेगी रिपोर्ट

समिति अध्यक्ष राजेंद्र राठौर ने कहा कि चौपाटी में बदलाव तो नजर आ रहा है लेकिन सुरक्षा की दृष्टि से अभी भी काफी कुछ सुधार होना बाकी है। सराफा के रहवासी और सोना चांदी का कारोबार करने वाले व्यापारी चौपाटी दूसरे स्थान पर शिफ्ट करने की मांग कर रहे है।वे मेयर से भी मिले है, जबकि सराफा चौपाटी के व्यापारियों ने समिति सदस्यों से कहा कि चौपाटी की पहचान सराफा से है इसलिए उसे यहां से शिफ्ट न किया जाए। राठौर ने कहा कि समिति ने दो बार दौरा किया है। छोटा सराफा में सबसे ज्यादा खतरा है। बिजली के तारों के नीचे ही गैस की भट्टी जलती नजर आई।  हादसा होने पर  हम बैठक कर रिपोर्ट बनाएंगे और मेयर को सौंपी जाएगी।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed